Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आमजन से कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के कोरोना संक्रमित होने के चलते डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का मंगलवार को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित किया गया है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए आमजन से फेसमास्क लगाने, घरों से बाहर निकलते समय उचित दूरी बनाए रखने और स्वच्छता सहित कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है। उन्होंने सभी से कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने की भी अपील की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …