राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधायक श्री सचिन पायलट ने मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री मिश्र ने भी उन्हें होली के पावन पर्व की रंगभरी स्वस्तिकामना दी। राजभवन में गुरुवार प्रातः से ही राज्यपाल को होली की बधाई देने के लिए आगन्तुक आने प्रारम्भ हो गए थे। राज्यपाल ने सभी को होली की बधाई देते हुए उमंग, उत्साह से यह पर्व मनाने का आह्वान किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra