राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में गुरुवार को होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने होली पर परम्परा अनुसार पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए समरसता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बरकरार रखते प्रदेशवासियों से यह पर्व मनाने की अपील भी की।
होलिका दहन कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती व परिजन, राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra