Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार शाम प्रताप नगर में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए।
समारोह में उपस्थित चिकित्सकों एवं विशिष्ट जनों ने राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल ने उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया सहित प्रशासनिक अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …