Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जोधपुर पहुंचे शनिवार को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के क्षेत्रीय सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
श्री मिश्र के जोधपुर आगमन पर संभागीय आयुक्त श्री कैलाशचंद मीना, जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस आयुक्त श्री रवि दत्त गौड सहित अधिकारियों ने उनकी भावपूर्ण अगवानी की।
राज्यपाल श्री मिश्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी ऑडिटोरियम में आयोजित-पश्चिम क्षेत्र के पहले क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …