राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को राजा पार्क गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दिवान आयोजन में भाग लिया।
राज्यपाल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और छुआछूत को दूर करने के लिए कार्य किया। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए पूरे देश में घूम-घूम कर भाईचारे एवं प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। हमें उनके संदेशों के अनुसार अपने आचरण एवं व्यवहार को ढालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा, सांसद श्री रामचरण बोहरा, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, विधायक श्री सतीश पूनिया, श्री कालीचरण सराफ, आरसीए अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख धर्मावलंबी एवं अनुयायी उपस्थित रहे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra