Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति, पारम्परिक परिधानों एवं धरोहर संरक्षण हेतु श्रीमती विधि सिंघानिया को सम्मानित किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारतीय संस्कृति, पारम्परिक परिधानों एवं धरोहर संरक्षण हेतु किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए समाज सेवी श्रीमती विधि सिंघानिया को गुरुवार को राजभवन में सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर चार बुनकरों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती सिंघानिया बुनकरों, कलाकारों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने के लिए कोटा और वाराणसी में कार्यरत हैं । राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे बुनकरों के हित में इसी प्रकार कार्य करती रहेंगी।
इससे पहले राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। श्रीमती सिंघानिया ने अपने सम्बोधन में राज्यपाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कोटा डोरिया और बुनकरों के प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल, श्रीमती सिंघानिया के परिजन एवं सम्बंधी तथा बुनाई क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …