Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रदान की अपूर्वी चन्देला को विद्या वारिधि की मानद् उपाधि

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली राजस्थान की प्रख्यात निशानेबाज अपूर्वी चंदेला को जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से विद्या वारिधि की मानद् उपाधि प्रदान की।

राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपूर्वी को विद्या वारिधि की मानद् उपाधि प्रदान करते हुए निशानेबाजी में देश को गौरवान्वित करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने अपूर्वी चन्देला को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन करते हुए खेल जगत में भारत को और उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.एस. दुबे ने जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. शास्त्री कौशलेन्द्र दास ने अपूर्वी चन्देला को प्रदत्त उपाधि और अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आचार्य, राज्यपाल श्री मिश्र के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …