राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सोमवार को राजभवन में पक्षियों के प्यास बुझाने के लिए परिंडे लगाए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ेगी, ऐसे में अधिकाधिक लोग पक्षियों के लिए अपने घरों और आस-पास के पेड़ों पर परिंडे लगाएं तथा सुबह-शाम इनमें दाने-पानी की व्यवस्था करें।
इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र को सोनल सलोनी माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के श्री गोकुल माहेश्वरी ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की जानकारी दी।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra