Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने नवमी पर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रामनवमी पर राजभवन में राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में चल रहे यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया और पूजा अर्चना कर भगवान की आरती की। उन्होंने इस अवसर पर राजभवन में कन्याओं को नौ देवी का रूप मान उनका पूजन और सत्कार कर आशीर्वाद लिया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का प्राकट्य उत्सव मनाते उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने नवमी पर भगवान श्री राम और मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …