Thursday , 21 May 2026

भारतीय विदेश सेवा के पांच अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2022 के प्रशिक्षु अधिकारी श्री भविष्य, भावेश चौधरी और अमित गेत, सुश्री सुरभि गोयल, पूजा कुमारी झा, ने मुलाकात की। यह अधिकारी हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान, रीपा में प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल श्री मिश्र ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को राष्ट्र के लिए समर्पित होकर प्रतिबद्ध भाव से कार्य करने का आह्वान किया है। हरिश्चन्द्र माथुर, राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री हेमंत गेरा ने अधिकारियों के प्रशिक्षण के बारे में राज्यपाल श्री मिश्र को अवगत कराया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …