उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने जैसलमेर एवं जोधपुर प्रवास के बाद गुरुवार प्रातः वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। उप राष्ट्रपति श्री नायडू एवं उनकी पत्नी श्रीमती ऊषा नायडू को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जोधपुर हवाई अड्डे पर बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
उप राष्ट्रपति को ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने उनके दौरे की तस्वीरों का एलबम भी भेंट किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra