Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर पोस्टर लोकार्पित किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को राजभवन में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के ‘रक्तदान जनजागरण’ पोस्टर लोकार्पित किए। इन पोस्टर के माध्यम से स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के बारे में आमजन को जागरूक करने की पहल की गई है।

स्वास्थ्य कल्याण समूह के चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने बताया कि यह ब्लड बैंक गत 26 वर्षों से आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाता है।

इस अवसर पर सांसद श्री रामचरण बोहरा एवं स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …