Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने जारी किए नियुक्ति आदेश प्रो. सुधी राजीव हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्त

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर प्रो. सुधी राजीव को हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्त किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पूर्णिमा विश्वविद्यालय में डीन के पद पर कार्यरत प्रो. सुधी राजीव को यह नियुक्ति कुलपति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रदान की गयी है ।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …