Thursday , 21 May 2026

51 बंदियों को विशेष माफी प्रदान करने के प्रस्ताव का राज्यपाल ने किया अनुमोदन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव पर राज्य की जेलों में सजा भुगत रहे अच्छे आचरण वाले 51 बंदियों को विशेष माफी प्रदान करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को शनिवार को अनुमोदन प्रदान किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों की कुछ श्रेणियों को विशेष माफी देने तथा उन्हें 15 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2023 तक तीन चरणों में प्रथम चरण 15 अगस्त 2022 को रिहा किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …