Thursday , 21 May 2026

हिन्‍दी दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने हिन्‍दी दिवस (14 सितम्‍बर) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री मिश्र ने कहा कि हिन्दी भाषा हमारे देश की पहचान और सम्मान है। यह भारतीय संस्कृति और हमारे गौरव से जुड़ी भाषा है। औपनिवेशिक काल में आजादी की ललक जगाने और स्वाधीनता सेनानियों से आमजन को जोड़ने में हिंदी साहित्य और पत्र-पत्रिकाओं का अद्वितीय योगदान रहा है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी भाषा के योगदान को जनमानस में व्यापक रूप से रेखांकित किए जाने का आह्वान किया है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …