Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के छह सदस्यीय दल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों श्री अवहद निवृत्ति सोमनाथ, श्री गौरव बुड़ानिया, श्री जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर, श्री रवि कुमार, सुश्री रिया डाबी और श्री सलुंखे गौरव रवीन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने पदेन कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान किया।

हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री सुधांश पंत ने राज्यपाल श्री मिश्र को इन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी दी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …