Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने चैत्र नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को मिर्जापुर जिले के विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।

राज्यपाल ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना कर विंध्यवासिनी माता से देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री मिश्र ने कहा कि चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन परम सौभाग्य की बात है और उनकी कृपा सभी पर बनी रहे, यही मेरी कामना है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मिश्र आज पूर्वान्ह राजकीय विमान से दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे थे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …