प्लाज्मा दान करने के लिए राज्यपाल की लोगों से अपील इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी प्लाज्मा दान में समन्वयक की भूमिका निभायें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्लाज्मा दान करने के लिए लोग आगे आयें ताकि कोविड़ से ग्रसित गम्भीर मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी से जीवनदान मिल सके।
राज्यपाल ने कहा है कि प्लाज्मा दान करने का तरीका बहुत आसान है। प्लाज्मा दान करने वाले व्यक्ति का रक्त नही लिया जाता है। प्लाज्मा दान करने वाले व्यक्ति का रक्त एक मशीन से निकलकर साथ ही साथ उसी व्यक्ति के शरीर में रक्त वापिस आ जाता है। मशीन रक्त में से प्लाज्मा ले लेती है। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नही आती है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नागरिक जिन्होंने अपनी-अपनी सुविधानुसार इस महामारी से बचने के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग किया है, उनसे आग्र्रह है कि उनके आसपास जो भी मरीज ठीक हुये हंै, उन्हें प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित करें। कोरोना महामारी से शीघ्र मुक्ति प्राप्त करने मे सहयोग करें। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के साथ ही संभागीय स्तर के मेडिकल काॅलेजों में यह सुविधा उपलब्ध है।
इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी का प्रेसीडेन्ट होने के नाते राज्यपाल ने सोसायटी के सदस्यों से आग्रह किया है कि लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए सोसायटी प्रेरित करे। प्लाज्मा दान करने के इच्छुक लोगों की प्लाज्मा दान कराने की व्यवस्था करें। सोसायटी के सदस्य कोरोना से ठीक हुए लोग और अस्पताल प्रशासन के मध्य समन्वयक की भूमिका निभायें।
राज्यपाल ने लोगों से अनुरोध किया है कि कोविड-19 से ठीक हुए अधिक से अधिक लोग प्लाज्मा दान करें। साथ ही साथ दूरी बनायें रखे। मास्क का उपयोग करें। हाथों को सेनेटाइज करते रहें। आपस में लोग एक-दूसरे को समझाएं। कोरोना के खिलाफ जागरूकता के इस जन आंदोलन में भागीदारी निभाये। इससे लोगों में अपने और स्वजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का सकारात्मक वातावरण बनेगा। वर्तमान हालातों को देखते हुए सभी एकजुट होकर इस महामारी को मात दें।
राज्यपाल ने कहा कि प्लाज्मा थैरेपी, कोरोना का एक प्रभावी उपचार हैं। प्लाज्मा उसी व्यक्ति का लिया जाता है, जो इस बीमारी से जंग जीतकर ठीक हुआ है। वर्तमान में प्रदेश के लगभग एक लाख से अधिक व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हंै। कोरोना पर विजय प्राप्त करने वाले सभी व्यक्तियों का राज्यपाल ने आहवान किया है कि लोग आगे आयें, अपना प्लाज्मा, रक्तदान के माध्यम से दान दें, ताकि कोविड़ से ग्रसित गम्भीर मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी से जीवनदान मिल सके। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से सहयोगात्मक रव्यैये के साथ कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra