राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को प्रातः मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से दूरभाष पर करौली में पुजारी को जिंदा जलाने , बाड़मेर में नाबालिग से बलात्कार सहित प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था के बारे में चर्चा की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत से इन घटनाओं पर चिंता जताई । मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि इन सभी घटनाओं का राज्य सरकार ने संज्ञान में ले लिया है। घटनाओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है । दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा । सभी घटनाओं पर पूरी जांच के साथ कार्रवाई की जायेगी।
राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था पर उनकी पूरी नजर है। अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिये हैं।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra