राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में पुलवामा शहीदों के परिजनों के समर्थन में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले सपूतों के परिवारों की देखभाल हम सबका दायित्व है। राज्यपाल ने ज्ञापन पर युक्तियुक्त विचार करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।
प्रतिनिधिमंडल में विधान सभा में उपनेता प्रतिपक्ष श्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक श्री रामलाल शर्मा , श्री अशोक लाहोटी एवं पूर्व मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी शामिल थे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra