राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के 75 आर आर के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने पुलिस सेवा के अधिकारियों को राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता रखते हुए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस सेवा में कानून व्यवस्था की सभी स्तरों पर पालना करवाने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए सदा सजग रहते हुए कार्य करने पर भी जोर दिया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra