राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजभवन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट, पर्यटन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह और खाद्य मंत्री श्री रमेश मीणा को बर्खास्त किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
Read More »banners
निजी विश्वविद्यालयों में संविधान उद्यान बनाये जायें – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि हम संविधान के मार्ग निर्देशन पर चलते हैं। संविधान हमारे राष्ट्र का मूल ग्रंथ है। संविधान की जानकारी युवा पीढी को कराना आवश्यक है। श्री मिश्र ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों में संविधान उद्यान बनाये जायें। इससे युवा संविधान को समझ सकेगा। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शुक्रवार को यहां राजभवन से वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से निजी विश्वविद्यालयों के अध्यक्षों और कुलपतिगण से संवाद कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि युवा पीढी को संविधान से परिचित कराना है ताकि युवा समझ सकें कि उनका कार्य हिंसा करना नही है बल्कि राष्ट्र …
Read More »मानवीय मूल्यों के आत्मसात से ही पैदा होगा आत्मविश्वास – राज्यपाल
राजस्थान के राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि युवा देश के विकास का केन्द्र बिन्दु है। युवा पीढी को राष्ट्र के विकास के लिए तैयार करना है। इसके लिए युवाओं को मानवीय मूल्यों की शिक्षा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्यों के आत्मसात से ही व्यक्ति में आत्मविश्वास पैदा होता है। श्री मिश्र का मानना था कि आत्मविश्वासी ही कोरोना जैसी महामारी को मात दे सकता है। शिक्षा ने यदि किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास को जगा दिया तो उस व्यक्ति को जीवन में हर कदम पर विजय हासिल होगी। राज्यपाल श्री …
Read More »वाइब्रेंट डेमोक्रेसी भारत की ताकत है – राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि वाइब्रेंट डेमोक्रेसी यानी जीवंत लोकतंत्र भारत की मुख्य ताकत है। चीन भारत का मुकाबला नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि जो उद्यमी और निर्माता लोकतंत्र, मानवाधिकार और बाल शोषण के उन्मूलन को महत्व देते हैं, वे साम्यवादी चीन के स्थान पर भारत के साथ डील करना चाहेंगे। राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 के बाद की दुनिया में एक बार फिर भारत को नई शुरुआत करनी होगी, जिसके लिए कई छोटे और मध्यम उद्यमियों को सरकारी प्रोत्साहन की आवश्यकता होगी। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को राजभवन से वीडियो कान्फ्रेन्स के …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra