राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जिस समाज में प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर मिलते हैं, वही समाज तेजी से आगे बढ़ता है और नया इतिहास गढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के गौरव को बचाए रखने की जिम्मेदारी युवाआंे पर है। उन्होंने प्रतिभाओं का पोषण कर उन्हें प्रोत्साहन देने का आह्वान किया ताकि आने वाली पीढ़ी उनका अनुकरण कर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सके। राज्यपाल श्री मिश्र संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह में रविवार को यहां राजभवन से वर्चुअल सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने गौ, गंगा, गीता और गायत्री को भारतीय …
Read More »banners
आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि का प्रसार करने की जरूरत
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पुलिस अपराधों के रोकथाम करने के साथ ही समाज हितकारी कार्यों में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाती है। कोविड वैश्विक महामारी के दौर में पुलिस ने अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है। उन्होंने आवश्यकता जताई कि ब्रिटिश काल से चली आ रही पुलिस की दमनकारी छवि को बदलते हुए इसकी सकारात्मक छवि आमजन में प्रस्तुत की जानी चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र आज यहां राजभवन से सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के स्थापना दिवस समारोह में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत भी मुख्य अतिथि …
Read More »बगैर भेदभाव के समग्र एवं समन्वित विकास पर हो कार्य
‘डिजिटल हैल्थ, सस्टेनेबल डवलपमेंट एण्ड वेलबिंग’ पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित ‘नेशनल डिजिटल हैल्थ मिशन’ के जरिए सस्ती और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं की हुई पहल बगैर भेदभाव के समग्र एवं समन्वित विकास पर हो कार्य -राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि वही विकास स्थायी रूप से कायम रह सकता है जिसमें सभी के बेहतर स्वास्थ्य के साथ बगैर भेदभाव के समग्र एवं समन्वित विकास पर कार्य किया जाए। उन्होंने ‘डिजिटल हैल्थ’ की टिकाऊ विकास विचारधारा पर सभी स्तरों पर कार्य किए जाने पर जोर दिया है। श्री मिश्र बुधवार को आई.आई.एच.एम.आर. विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘डिजिटल हैल्थ, संस्टेनेबल डवलपमेंट …
Read More »राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सैन्य प्रवृत्ति विकसित करने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस कैम्प एवं परेड में भाग लेकर लौटे राजस्थान के 34 एनसीसी कैडेट्स के उत्साहवर्धन के लिए आज यहां राजभवन में उन्हें एटहोम दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत भी उपस्थित रहे। राज्यपाल श्री मिश्र ने गणतंत्र दिवस कैम्प एवं परेड में भाग लेकर लौटे कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना, अनुशासन एवं सैन्य प्रवृत्ति विकसित करने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि चाहे प्राकृतिक आपदा हो या अन्य कोई आपात परिस्थिति, एनसीसी कैडेट्स पूरे समर्पण और निष्ठा के …
Read More »राज्यपाल ने गीता रथ को हरी झंडी दिखाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आज यहां राजभवन से परमहंस स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज कृत ‘यथार्थ गीता‘ के निशुल्क वितरण के लिए गीता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल श्री मिश्र को गीता रथ तैयार करवाने वाले श्री उमेश राज शेखावत ने ‘यथार्थ गीता‘ की प्रति भी भेंट की।
Read More »बापू की पुण्यतिथि पर राज्यपाल श्री मिश्र ने दी उन्हें श्रद्धांजलि
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजभवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या का अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने बापू की पुण्यतिथि पर उनके आदर्श पथ पर चलने का आह्वान किया है। इससे पहले राजभवन प्रांगण में राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार ने बापू को नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Read More »विश्वविद्यालयों में विशिष्ट ज्ञान क्षेत्रों के उत्कृष्ट पाठ्यक्रम विकसित हों
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों में शोध की मौलिक दृष्टि विकसित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा विशिष्ट ज्ञान के उत्कृष्ट पाठ्यक्रम विकसित किए जाएं। श्री मिश्र शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन दीक्षान्त समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने क्षेत्र से संबंधित स्थानीय संस्कृति और परंपरागत ज्ञान-विज्ञान पर शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा दें। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा मात्र जीविकोपार्जन के लिए ही नहीं हो बल्कि वह जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए होनी चाहिए। विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा प्रदान करने के केन्द्र बनें। उन्होंने नई …
Read More »राज्यपाल से पूर्व सांसद श्री दर्डा की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में पूर्व सांसद श्री विजय दर्डा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के 72 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके उपरान्त परेड का निरीक्षण किया और राज्य स्तरीय समारोह के साक्षी बने अतिथियों और जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी भी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह में हाडीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, एसडीआरएफ, जीआरपी, चैदहवीं बटालियन आरएसी, …
Read More »मतदाता जागरूक बनें और विकास के पथ पर ले जाने वाले जनप्रतिनिधि चुनें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मतदाताओं का आह्वान किया है कि लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व होता है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता का कत्र्तव्य है कि वह जागरूक बने और सोच समझकर मतदान करते हुए ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जो विकास और तरक्की का पथ प्रशस्त कर सकें। श्री मिश्र सोमवार को यहां राजभवन से ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में आॅनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण और उसकी मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra