Wednesday , 10 June 2026

banners

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम

राज्यपाल ने कहा, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम, राजस्थान का होगा तेजी से औद्योगिक विकास न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड एवं विश्व के पहले डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन आपरेशंस देश को समर्पित राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुरुवार को वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के 306 किमी लंबे न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित करने और न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए विश्व के पहले डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन आपरेशंस को झंडी दिखाकर रवाना करने पर प्रसन्नता जताते हुए देश …

Read More »

राष्ट्रपति श्री कोविंद से शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राज्यपाल की उनसे यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री मिश्र ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से हुई मुलाकात के दौरान उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल ने राष्ट्रपति श्री कोविंद से राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों में युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए राजभवन की पहल पर निर्मित किए जा रहे संविधान पार्कों के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी। राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालयों में संविधान उद्देशिका और …

Read More »

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र की प्रधानमंत्री श्री मोदी से यह शिष्टाचार भेंट थीं। इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए किए जा रहे राजभवन के प्रयासों, जनजातीय कल्याण और राज्य में कलाकारों एवं सांस्कृतिक उन्नयन के लिए उठाये गए कदमों आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य में कोरोना की स्थिति के बारे में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्यपाल श्री …

Read More »

अल्ट्रा रनर सूफिया खान ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को यहां राजभवन में राजस्थान की अल्ट्रा रनर सूफिया खान ने मुलाकात कर भाईचारे, एकता, शांति और सद्भाव के उद्देश्य से की जाने वाली अपनी दौड़ के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने अल्ट्रा रनर सूफिया द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक सद्भावना के लिए दौड़ के जरिए किए जाने वाले प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सूफिया को अपने उद्देश्य मंे कामयाब होने की स्वस्तिकामना देते हुए मेडिकल कीट भी भेंट की। मूलतः अजमेर की सूफिया ने एयर होस्टेस की पढ़ाई करने के …

Read More »

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में श्री डी.बी. गुप्ता को मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्री नारायण बारेठ और सुश्री शीतल धनकड़ को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। इन सभी ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी भाषा में शपथ ली। कोरोना सुरक्षा नियमों एवं सावधानियों को दृष्टिगत रखते हुए राजभवन में आयोजित संक्षिप्त, सादगीपूर्ण समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र से आरम्भ में मुख्य सचिव श्री निंरजन आर्य ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तो को शपथ दिलाने के लिए आग्रह किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्री गुप्ता को मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्री …

Read More »

उद्योगों की आवश्यकता अनुरूप दीर्घकालीन विकास के पाठ्यक्रम तैयार हों

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए कुशल मानव संसाधन को जरूरी बताया है। उन्होंने शिक्षाविदों का आह्वान किया है कि वे उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप उनके साथ समन्वय कर ऐसे पाठयक्रम विकसित करे जिनका राष्ट्र के दीर्घकालीन विकास में उपयोग हो सके। श्री मिश्र आज यहां राजभवन में भारद्वाज फाउण्डेषन द्वारा ‘इंडस्ट्री एकेडेमआ इंटरफेसिंग’ के तहत मणिपाल यूनिवर्सिटी, राजस्थान चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आॅनलाईन समारोह मे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं एवं उद्योगों के समन्वय से शोध एवं अनुसंधान के ऐसे कार्य देश मे किए जाने …

Read More »

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल को झंडा भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को आज यहां राजभवन में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर ब्रिगेडियर करण सिंह राठौड़ ने मुलाकात कर उनके झंडा लगाया। राज्यपाल ने सशस्त्र सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम की सराहना करते हुए देश के लिये उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान जताने का है। उन्होंने जवानों की सेवा और बलिदान पर नमन करते सेना के लिए सभी को अंशदान करने का आह्वान किया।

Read More »

रोगमुक्त विश्व के लिए वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिले

इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के विशेष वर्चुअल संवाद में राज्यपाल श्री मिश्र ने किया संबोधित इलेक्ट्रोपैथी से इलाज के सकारात्मक परिणामों का हो व्यापक प्रसार रोगमुक्त विश्व के लिए वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिले-राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि मानवता के कल्याण के लिए परम्परागत चिकित्सा पद्धतियों के साथ ही इलेक्ट्रोपैथी जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने ऐसी चिकित्सा पद्धतियों के सकारात्मक परिणामों पर गहन शोध और अनुसंधान करने पर जोर देते हुए ऐसे ज्ञान से रोगमुक्त विश्व की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया है। …

Read More »

केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में विधि एवं सामाजिक विज्ञान भवन का ऑनलाइन लोकार्पण सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता-राज्यपाल राजस्थान में उच्च शिक्षा में तेजी से हुआ विकास-मुख्यमंत्री राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा को वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता बताते हुए नागरिकों में विधिक चेतना के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने पर जोर दिया है। श्री मिश्र आज यहां राजभवन से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में विधि एवं सामाजिक विज्ञान भवन के ऑनलाइन लोकार्पण समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विधि शिक्षा के विकास के …

Read More »