बाड़मेर जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित थार महोत्सव का राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की गरिमामय उपस्थिति में बुधवार को राजस्थान दिवस पर समापन हुआ। महाबार के स्वर्णिम रेतीले धोरों पर गीत, संगीत और नृत्य के इस समारोह में राज्यपाल तथा राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने शिरकत कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने थारवासियों को थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी तथा राजस्थान की गौरवमयी कला एवं संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले …
Read More »banners
प्राचीन ज्ञान की आधुनिक संदर्भों में पुनर्व्यायाख्या करने की आवश्यकता
हिन्दु आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की किशनगढ़ में आयोजित संस्कृति संस्कार विज्ञान कार्यशाला के समापन समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्राचीन ज्ञान की आधुनिक संदर्भों में पुनर्व्याख्या करने की आवश्यकता बताई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को किशनगढ़ के आर. के. कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। इस तीन दिवसीय संस्कृति संस्कार विज्ञान कार्यशाला का मंगलवार को समापन था। इसमें राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा में तंत्र-मंत्र-कर्मकाण्ड की विशेष भूमिका रही है। ये वर्तमान …
Read More »शिक्षा में तकनीकी एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग से नई शिक्षण विधाओं के द्वार खुले हैं
कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि शिक्षा का तात्पर्य विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास है जिसमें विद्यार्थी राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपनी महती भूमिका निर्वहन करते हैं। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की दिशा का निर्धारण करती है साथ ही अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य बोध से भी जोड़ती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि विश्वविद्यालय में सौहार्द के वातावरण निर्माण के साथ समयबद्ध योजना बनाकर आगे बढ़ें और …
Read More »ऑल इंडिया इंटर जोनल हॉकी चैंपियनशिप के समापन समारोह में राज्यपाल ने ट्रॉफी दी
उदयपुर जिले की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार सुबह चित्रकूटनगर स्थित महाराणा प्रताप खेल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की मेजबानी में एस्ट्रो टर्फ कोर्ट पर आयोजित ऑल इंडिया इंटर जोनल हॉकी (महिला) चैंपियनशिप में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर के बीच आयोजित फाइनल मैच देखा और ट्रॉफी प्रदान की। चैम्पियनशिप के समापन समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विजेता जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर तथा उपविजेता आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की खिलाड़ियों को बधाई दी। तृतीय रही पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला और चतुर्थ स्थान पर रही सावित्री बाई …
Read More »मानव और मिट्टी की सेहत के लिए जैविक खेती ही बेहतर
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रासायनिक कीटनाशकों के मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए फसल कीटों और पादप रोगों पर नियन्त्रण के जैविक तरीके अपनाए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती ही कृषि से जुड़े संकटों का प्रभावी उपचार है, यह पर्यावरण अनुकूल होने के कारण मानव के साथ-साथ मिट्टी के स्वास्थ्य की भी देखभाल करती है। राज्यपाल श्री मिश्र इण्डियन फाइटोपैथोलॉजिकल सोसायटी के 75वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में ‘पादप रोग विज्ञान: पुनर्निरीक्षण एवं संभावनाएं’ विषय पर बुधवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्बोधित कर …
Read More »राज्यपाल ने काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी के मंदिर में दर्शन किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद आरती की। उन्होंने हनुमानजी से देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल भी इस दौरान उपस्थित रहें।
Read More »राज्यपाल से भारतीय तटरक्षक महानिदेशक ने की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में भारतीय तटरक्षक महानिदेशक श्री वी.एस. पठानिया ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने रोटरी क्लब जैसे संगठनों का आह्वान किया है कि वे रक्तदान के साथ अंगदान और चिकित्सीय आपदा प्रबंधन से जुड़ी मानवीय सेवाओं और शिक्षा प्रसार के लिए भी कार्य करें। श्री मिश्र शनिवार को रोटरी क्लब, जयपुर के 75 वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य होने का अर्थ ही है मानव मात्र के लिए जरूर पड़ने पर काम आना। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं को नर सेवा को नारायण सेवा …
Read More »राजभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह
राजभवन में शुक्रवार को धुलण्डी के दिन उत्साह और उमंगपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया । इस दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाया । राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिवारजन भी होली उत्सव में शामिल हुए। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
Read More »राजभवन में हुआ होलिका दहन कार्यक्रम
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में गुरुवार को होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने होली पर परम्परा अनुसार पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए समरसता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बरकरार रखते प्रदेशवासियों से यह पर्व मनाने की अपील भी की। होलिका दहन कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती व परिजन, राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra