राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आह्वान किया है कि विश्वविद्यालयों के शिक्षक, कार्मिक और विद्यार्थी समाज में मानवता आधारित सहायता एवं सेवा कार्यों के लिए प्रेरक के रूप में कार्य करें और समाज के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करें। राज्यपाल श्री मिश्र रेडक्रॉस सोसायटी, राजस्थान शाखा के पदेन अध्यक्ष के तौर पर बुधवार को यहां राजभवन में रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य विश्वविद्यालयों के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर के बाद सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्य के 23 सरकारी विश्वविद्यालयों और रेडक्रॉस सोसायटी राजस्थान के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान में रेडक्रॉस की …
Read More »banners
राज्यपाल से उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री शाही एवं सांसद श्री वाजपेयी की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने मुलाकात की। राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने भी राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान की सोमवार को नई दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने प्रदेश में विश्वविद्यालयी शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण वृद्धि, नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और युवाओं को शिक्षा के दौरान ही रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से जोड़ने, कौशल विकास आदि विविध विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान बताया कि राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार मार्गदर्शन के लिए राजभवन स्तर पर विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित क्षेत्रों में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र और रक्षा मंत्री की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी मौजूद रहीं। राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री सिंह को अपनी पुस्तक ’संविधान संस्कृति और राष्ट्र’ तथा राजस्थान के अपने कार्यकाल पर आधारित पुस्तक ’सर्वांगीण विकास की राह’ की प्रति भेंट की।
Read More »राज्यपाल से केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को यहां राजभवन में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान जयपुर सांसद श्री रामचरण बोहरा भी उपस्थित रहे। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »भारतीय यज्ञ संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए संकल्पबद्ध होकर प्रयास करें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारतीय यज्ञ संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए संकल्पबद्ध होकर प्रयास करने का आह्वान किया है । उन्होंने प्राचीन भारतीय यज्ञ परंपरा और कर्मकांड को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में वैज्ञानिक सोच के साथ लागू करने और इनके अंतर्निहित आलोक से भी जन-जन को लाभान्वित करने का आह्वान किया है । राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित 108 कुंडीय यज्ञ अनुष्ठान में भाग लेने के बाद संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि यज्ञ अनुष्ठान मानव मात्र के कल्याण और विश्व शांति का सूचक है …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से ओडिशा के राज्यपाल की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से ओडिशा के राज्यपाल प्रो. श्री गणेशीलाल ने गुरुवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें अपनी पुस्तक ‘संविधान संस्कृति और राष्ट्र’ की प्रति तथा संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों की तस्वीर भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र से यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी।
Read More »दूसरों के लिए कुछ करने का भाव ही मनुष्यता का वास्तविक मर्म
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सबसे बड़ा धर्म कहा गया है। दूसरों के लिए कुछ करने का भाव ही मनुष्यता का वास्तविक मर्म है। इसलिए हमें सदैव यथासंभव दूसरों के लिए कार्य करने की भावना से प्रेरित रहना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को सीकर जिले के खाटू श्याम जी में ओडिशा के राज्यपाल प्रो. श्री गणेशीलाल के साथ श्रीश्याम शरणम् धर्मशाला का शिलान्यास करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वही समाज विकास करता है, जहां दूसरों के लिए उदात्त दृष्टि होती है। हमारी प्राचीन संस्कृति इन्हीं उदात्त …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में यज्ञ की पूर्णाहुति दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने चैत्र नवरात्र पर राजभवन स्थित मंदिर में चली विशेष पूजा अर्चना सम्पन्न होने पर सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति दी। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ राजराजेश्वर मंदिर में विधिवत आरती और पूजा-पाठ कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी- कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra