राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आह्वान किया है कि मीडिया स्व-निर्मित आचार संहिता के आधार पर पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों का निर्वहन करते हुए जनहितकारी पत्रकारिता की मिसाल पेश करे । राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि मीडिया को अपनी जिम्मेदारी का एहसास रखते हुए तथ्यपरक, विश्लेषणपरक, ज्ञान पूर्ण और तटस्थ समाचार प्रकाशित-प्रसारित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाचार प्रस्तुतीकरण में इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि उनको लेकर …
Read More »banners
चम्बल रिवर फ्रंट स्थापत्य एवं शिल्प की दृष्टि से अतुलनीय
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि चम्बल नदी पर बना रिवर फ्रंट स्थापत्य की दृष्टि से अतुलनीय है, प्रत्येक घाट का निर्माण भारतीय संस्कृति ओत-प्रोत है। आने वाले समय में देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को कोटा में निर्माणाधीन चम्बल रिवर फ्रंट के अवालोकन के उपरान्त मीडिया से रूबरू हो रहे थे। गोल्फ कार्ट से विभिन्न घाटों पर बने विश्व स्तरीय स्मारकों के फसाड़ एवं नाव में बैठकर विभिन्न घाटों की विशेषताओं का उन्होंने नजदीकी से अवलोकन किया। इस दौरान स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल, प्रशासनिक पुलिस अधिकारी भी उपस्थित …
Read More »सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग शिक्षा का प्रसार सुदूर क्षेत्रों और सभी वर्गों तक करने में किया जाए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए शिक्षा का प्रसार सुदूर क्षेत्रों और सभी वर्गों तक करने पर बल दिया है । उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन और समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन है, ऐसे में केवल पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहते हुए विद्यार्थियों को व्यवहारिक एवं कौशल परक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए ताकि वे बेहतर समाज का निर्माण करने में योगदान कर सकें। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को कोटा के यूआईटी ऑडिटोरियम में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के 12 वें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने …
Read More »राज्यपाल ने कोटा के ऑक्सीजोन सिटी पार्क में विकास कार्यों का अवलोकन किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को कोटा के झालावाड़ रोड स्थित ऑक्सीजोन सिटी पार्क का भ्रमण कर वहां करवाए गए विकास कार्यों एवं सौंदर्यीकरण का अवलोकन किया । राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में ऑक्सीजोन सिटी पार्क को अद्भुत बताते हुए कहा कि यह उद्यान न सिर्फ कोटा शहर बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी तरह का अनूठा है । उन्होंने कहा कि इस उद्यान में मनुष्य और प्रकृति के संतुलन को बहुत सुंदर और सृजनात्मक ढंग से दिखाया गया है, कोटा आने वाले पर्यटकों को एक बार तो यहां अवश्य आना चाहिए। इस दौरान आर्किटेक्ट …
Read More »ज्ञान-विज्ञान का समुचित उपयोग कर विद्यार्थी विकसित भारत में अपना सहयोग करें
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विद्यार्थी भारत को वैज्ञानिक शोध और अनुसंधान में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे पाठ्यक्रम तैयार करें जिससे स्थानीय ज्ञान-विज्ञान का समुचित उपयोग करते हुए विद्यार्थी भविष्य के विकसित भारत में अपना सहयोग कर सकें। राज्यपाल श्री मिश्र ने मंगलवार को यूआईटी ऑडिटोरियम में कोटा विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में कैंसर अस्पताल एवं शोध केन्द्र ग्वालियर के संस्थापक निदेशक प्रो. बीआर श्रीवास्तव दीक्षान्त अतिथि रहे। राज्यपाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि …
Read More »विज्ञान दिवस पर राज्यपाल ने दी बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विज्ञान दिवस पर हम सभी को जीवन के सभी क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टि के साथ काम करने के साथ ही भारतीय भाषाओं में विज्ञान प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संदीप वर्मा ने भी मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को विज्ञान दिवस पर प्रदेश में विज्ञान प्रसार के संदर्भ में होने वाले विभिन्न आयोजनों के …
Read More »प्रकृति का परंपरा और कला का विज्ञान से मेल जरूरीः राष्ट्रपति
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत की कला शैैली प्राचीन काल से ही उच्च स्तरीय रही है। प्रकृति का परम्परा से सदैव नाता रहा है। नदी की मौज, मयूर के नृत्य और कोयल की बोली में भी संगीत है। राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 14वें और बीकानेर में पहले राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश में कई कलाएं और प्रतिभाएं अब भी कलाकारों के संगठित नहीं होने के कारण छिपी हुई हैं। ऐसी कला एवं संस्कृति को सामने लाना है, जिससे आने वाली …
Read More »सीमा सुरक्षा बल के जवानों का शौर्य स्तुत्य : राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को खाजूवाला में बीएसएफ की यूनिट में तैनात जवानों से संवाद किया। राज्यपाल ने बॉर्डर का विजिट भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों का शौर्य, समर्पण और त्याग सामान्य नहीं है। इसी शौर्य के सामने प्रत्येक देशवासी नतमस्तक होता है। उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों से संवाद करने का वे सदैव प्रयास करते हैं। इससे पूर्व लोंगेवाला बॉर्डर पर भी जवानों …
Read More »मौलिक अनुसंधान और नवाचारों की दिशा में काम करें विश्वविद्यालय-राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा ही उन्नति का प्रथम सोपान है। शिक्षा का मूल कार्य स्वयं की पहचान करना है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी, शिक्षा का उपयोग चरित्र निर्माण के साथ विश्व कल्याण के लिए करें। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री मिश्र ने विद्यार्थियो को शिक्षा के माध्यम से स्वयं का सर्वांगीण विकास करते हुए शारिरिक, बौद्धिक और भावात्मक शक्तियों को पुष्ट करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह आधुनिक सुधारवादी भविष्य दृष्टा शासक थे। उनका …
Read More »राज्यपाल ने किया क्राफ्ट मेले और सांस्कृतिक केंद्रों के आंगन का उद्घाटन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आयोजित क्राफ्ट मेले और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत सातों सांस्कृतिक केंद्रों के भव्य आंगन का शनिवार को उद्घाटन किया। उन्होंने लोक वाद्यों की सुमधुर ध्वनियों और लोक गीतों की रास, रंग और रस की त्रिवेणी का लुत्फ उठाया। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में शनिवार को शुरू हुए 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के पहले दिन राज्यपाल ने ई-रिक्शा में बैठकर सातों केंद्रों के आंगन का उद्घाटन और इनका अवलोकन किया। राज्यपाल ने दक्षिणी सांस्कृतिक क्षेत्र (तंजावुर, तमिलनाडु), दक्षिण मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र (नागपुर, महाराष्ट्र), उत्तरी सांस्कृतिक क्षेत्र (पटियाला, पंजाब), उत्तर मध्य …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra