राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों के लिए नए जीवन की शुरुआत है। जीवन में सदैव सीखने के लिए तत्पर रहते हुए विद्यार्थी, अपने ज्ञान से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। बीकानेर में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के शनिवार को आयोजित हुए 19वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने यह उद्गार व्यक्त किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि भारत को खाद्यान्न आपूर्ति में अग्रणी राष्ट्र बनाने में कृषि अनुसंधानों की महत्ती भूमिका रही है। जलवायु परिवर्तन और खाद्यान्न आवश्यकता के अनुरुप कृषि विश्वविद्यालयों में निरंतर अनुसंधान किया जा रहा है। …
Read More »banners
संवैधानिक अधिकारों के साथ कर्तव्य पालन के लिए भी प्रतिबद्ध रहें युवा- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं, तो कर्तव्य भी बताए हैं, युवाओं में इस भाव का बोध कराना बहुत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे संवैधानिक अधिकारों के साथ कर्तव्य पालन के लिए भी प्रतिबद्ध रहें। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में नेहरू युवा केन्द्र, जयपुर के आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर से आए युवाओं से मुलाकात करते हुए यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति एवं साहस के पुंज होते हैं, वे देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। गांवों …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के 6 भवनों का वर्चुअल शिलान्यास किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरूवार को राजभवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के अतिथि गृह, शोध व स्नातकोत्तर विद्यार्थी छात्रावास (पुरुष), शोध व स्नातकोत्तर विद्यार्थी छात्रावास (महिला), छात्र सुविधा केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र एवं छात्रसंघ कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने नए भवनों के निर्माण के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि शेखावाटी विश्वविद्यालय में आवासीय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से इस क्षेत्र के शैक्षिक विकास को गति मिलेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भागीरथ सिंह बिजारणिया ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय से 580 कॉलेज सम्बद्ध हैं और इनमें करीब 3लाख …
Read More »समाज सेवा से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका का विस्तार करे स्काउट-गाइड संगठन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्काउट-गाइड संगठन समाज सेवा से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका का विस्तार करे और स्वच्छता आंदोलन, शैक्षिक जागरूकता, ग्रामीण क्षेत्रों में कुरीतियों के निवारण एवं रूढ़ियों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाए। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संस्था के जगतपुरा स्थित राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आह्वान किया कि यह संगठन स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रसार करते हुए ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के लिए कार्य करे। राज्यपाल ने कहा कि स्काउट- गाइड सिर्फ संगठन …
Read More »राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर राजभवन में पूजा-अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन स्थित राज राजेश्वर शिव मंदिर में शनिवार को रुद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Read More »राज्यपाल ने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने समर स्मारक का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि हमारे वीर सैनिक देश के सुरक्षा प्रहरी ही नही हैं बल्कि वे राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता व एकता के भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने आवश्यकता पड़ने पर अदम्य साहस दिखाते हुए मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने समर स्मारक को अद्भुत बताते हुए कहा कि यहां आने से सीमाओं पर विषम परिस्थितियों …
Read More »राज्यपाल के परिसहाय के रूप में श्री सुमित मेहरड़ा ने पदभार ग्रहण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के परिसहाय के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री सुमित मेहरड़ा ने पदभार ग्रहण किया है। श्री मेहरड़ा ने निवर्तमान परिसहाय श्री राजर्षि वर्मा के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री राजर्षि वर्मा को गुरुवार को राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। राजभवन में आयोजित अनौपचारिक समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री वर्मा की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। .
Read More »राज्यपाल से राजस्थान यात्रा पर आए पूर्वोत्तर के विद्यार्थी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में नगालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और असम के छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन के तहत 40 सदस्यीय यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक एकात्मता की भावना को प्रत्यक्ष अनुभूत करने के उद्देश्य से राजस्थान की यात्रा पर आया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों की इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है। बोल-चाल, रहन-सहन, खान-पान अलग-अलग होने के बाद भी भावनात्मक रूप से हम एक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति पूरे देश को एक …
Read More »राज्यपाल ने की तीर्थराज पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। श्री मिश्र ने ब्रह्म घाट पर पुष्कर सरोवर के दर्शन किए एवं पूजा की। उन्होंने प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद श्री भागीरथ चौधरी, पूर्व सांसद श्री ओंकार सिंह लखावत, संभागीय आयुक्त श्री भंवरलाल मेहरा, अजमेर जिला कलक्टर श्री अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Read More »नई शिक्षा नीति में प्राचीन ज्ञान की धरोहर, होगा विकास का मार्ग प्रशस्त -राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि नई शिक्षा नीति प्राचीन ज्ञान के आलोक में समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थी हमारी संस्कृति के जीवन मूल्यों से जुड़ रहते आधुनिक विकास की ओर अग्रसर हो सकेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित दशम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय विश्वविद्यालयों को वैश्विक रैंकिंग में स्थान दिलाने के लिए काम किया जाए ताकि वह रोजगार मांगने के बजाए देने की सोच विकसित करे। राज्यपाल ने …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra