Thursday , 21 May 2026

banners

राजभवन में जम्मू कश्मीर और लद्दाख स्थापना दिवस मनाया लद्दाख के कलाकारों की हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां राज्यपाल ने कहा दोनों प्रदेश प्रकृति द्वारा भारत को सौंपा उपहार

जम्मू कश्मीर और लद्दाख के स्थापना दिवस पर राजभवन में मंगलवार को वहां के स्थानीय कलाकारों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। लद्दाख के कलाकारों ने वहां के वाद्य यंत्र कोपोंग की मधुर प्रस्तुति के साथ लद्दाखी लोक संगीत और सुप्रसिद्ध जबरू नृत्य का विशेष रूप से प्रदर्शन किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने लद्दाख से आए प्रतिनिधिमंडल और जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए राजभवन में उनका भाव भरा अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि धरती का स्वर्गिक सौंदर्य समाए यह दोनों ही प्रदेश प्रकृति का हम सबको सौंपा उपहार है। …

Read More »

‘मेरी माटी, मेरा देश’ राज्य स्तरीय समारोह आयोजित ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान नहीं भारतीय संस्कृति है-राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपनी मिट्टी से प्यार होता है, वही सार्थक जीवन जीते हैं। उन्होंने इस अभियान के अंतर्गत राजस्थान के प्रत्येक गांव से मिट्टी को कलश में एकत्रित कर राजधानी दिल्ली में बनाई जा रही अमृत वाटिका तक पहुंचाने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे राजस्थान की संस्कृति की सुगंध और यहां का गौरव राष्ट्र धरोहर में सदा समाया रहेगा। श्री मिश्र रविवार को राजभवन में भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित ‘मेरी माटी, मेरा देश’ राज्य स्तरीय समारोह में …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राज भवन में राज्यसभा सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी और श्री सुरेंद्र सिंह नागर ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

विभिन्न क्षेत्रों की 10 प्रभावशाली महिलाओं को राज्यपाल मिश्र ने किया सम्मानित महिला सशक्तिकरण के लिए मीडिया निभाए प्रभावी भूमिका —राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश में महिला सशक्तिकरण के लिए अधिकाधिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं, वही तेजी से विकास की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने मीडिया को सामाजिक दायित्व समझते हुए महिला सशक्तिकरण के योगदान देने का भी आह्वान किया। श्री मिश्र गुरुवार को एक होटल में ‘इण्डिया टुडे’ समूह द्वारा आयोजित ‘इण्डिया टुडे वूमेन समिट एण्ड अवार्ड समारोह’- शक्ति, साहस और सफलता उत्सव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज सेवा क्षेत्र में तारा अहलूवालिया को, खेल क्षेत्र में भारतीय घुड़सवारी …

Read More »

राज्यपाल से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री पंकज मित्तल की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री पंकज मित्तल ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल से पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने की मुलाकात राज्यपाल ने महिला अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने मुलाकात की। राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक श्री मिश्रा को प्रदेश में महिला अपराधों की प्रभावी रोकथाम और इस संबंध में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में कानून एवं शांति व्यवस्था सभी स्तरों पर कायम रखने के साथ ही अपराधों के नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा समुचित और कारगर कदम उठाने के लिए भी पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने टीबी मुक्त भारत और रक्तदान से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन का किया आह्वान रेड क्रॉस सोसायटी की नवगठित समिति ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित राज्य शाखा के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्री राजेश कृष्ण बिरला के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने नव गठित राज्य समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए रेड क्रॉस के जरिए पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस की जिला शाखाएं आपदा के समय ही नहीं सामान्य परिस्थितियों में भी सेवा और सहायता के लिए निरंतर तत्पर रहें। उन्होने टीबी मुक्त भारत, कैंसर, एनीमिया आदि के लिए भी रेड …

Read More »

उपराष्ट्रपति और राज्यपाल ने स्व. शेखावत को श्रद्धासुमन अर्पित किए

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की जन्म शताब्दी के अवसर पर विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Read More »

राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के जयपुर पहुंचने पर सोमवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की ।

Read More »

राज्यपाल ने नवरात्र में देवी के नौ रूपों की आराधना की पूर्णाहुति की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवम् परिजनों के साथ सोमवार को राज भवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में नवरात्र में देवी के नौ रूपों की आराधना की पूर्णाहुति की। उन्होंने जगत जननी मां की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि, धन-धान्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।

Read More »