Thursday , 21 May 2026

banners

राज्यपाल ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक टीम “यशस्विनी” को झंडी दिखाकर रवाना किया बाइक दल “यशस्विनी” नई पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला-राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक टीम “यशस्विनी” को रविवार को अलबर्ट हाल से झंडी दिखाकर गुजरात में एकता नगर स्थित स्थित स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा के लिए रवाना किया। सीआरपीएफ की यह महिला बाइक टीम “एकता और समावेशिता” के संदेश के साथ 5 अक्टूबर को सिलॉन्ग और श्रीनगर से भारत यात्रा पर निकली है। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक दल की बहादुरी और राष्ट्र के प्रति जज्बे की सराहना करते हुए राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की इस यात्रा को महती …

Read More »

देश और प्रदेशवासियों के मंगल के लिए की कामना राज्यपाल श्री मिश्र ने काशी विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमान के दर्शन और पूजा—अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर वहां विशेष पूजा—अर्चना की। उन्होंने परिजनों सहित भगवान शिव का अभिषेक करते हुए देश और प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल श्री मिश्र बाद में वाराणसी में ही संकटमोचन हनुमान मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने वहां हनुमानजी के दर्शन कर देश और प्रदेशवासियों के लिए मंगल की कामना की।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रतापगढ़ में विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया पत्रकारिता व्यवसाय नहीं लोकोपयोगी सेवा कर्म है —राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पत्रकारिता व्यवसाय नहीं, ‘लोकोपयोगी सेवा’ कर्म है। उन्होंने कहा कि जिस कर्म से दूसरों के हितों के लिए, उनकी जागरूकता के लिए और उनको सूचना और विचार-संपन्न करने के लिए कार्य किया जाता है-पत्रकारिता वही लोक-आदर्श से जुड़ा कार्य है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के सम्मान की परम्परा को पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार बताते हुए अनुकरणीय बताया। श्री मिश्र शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में ‘दैनिक जागरण’ के ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा, उद्यमिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने भारत की सबसे प्राचीन रामलीला देखी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरूवार को लखनऊ में दशहरा महोत्सव के अंतर्गत श्रीरामलीला समिति के रामोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ऐशबाग स्थित सोलहवीं शताब्दी पूर्व से मंचित हो रही रामलीला को देखा। उन्होंने भारत की प्राचीनतम इस रामलीला के मंचन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शताब्दियों पुरानी यह रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श का विरल अनुष्ठान है। उन्होंने रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों की सराहना करते हुए रामलीला आयोजन समिति के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। राज्यपाल श्री मिश्र के रामलीला मंचन स्थल देखने पहुंचने पर वहां उपस्थित उत्तर प्रदेश के …

Read More »

विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने किया राज्यपाल श्री मिश्र का अभिनंदन राज्यपाल श्री मिश्र ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के नव-निर्माण कार्यों का अवलोकन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में किए जा रहे नव-निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। बाद में उन्होंने विधानसभा भवन में बनाए गए डिजिटल संग्रहालय और छाया चित्रों के जरिए दर्शाए गए वहां के अतीत और वर्तमान के संपूर्ण परिदृश्य का भी अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मिश्र के लखनऊ स्थित विधानसभा भवन पहुंचने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीना स्वागत किया। श्री महाना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के इतिहास, वहां से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्व और संसदीय परम्पराओं से जुड़े संदर्भों के बारे में बताते हुए राज्यपाल श्री मिश्र …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र का उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने किया स्वागत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरूवार प्रातः लखनऊ पहुंचे। वहां स्थित राजभवन के विश्रामगृह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए मुलाकात की।

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने “अपने-अपने राम” राम कथा सुनी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार सांय विद्याधर नगर में आयोजित हो रहे दशहरा महोत्सव के अंतर्गत डॉ कुमार विश्वास द्वारा प्रस्तुत “अपने-अपने राम” राम कथा सुनी। श्री मिश्र ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का नाम ही जीवन के आदर्शों की अनुभूति कराने वाला है। उन्होंने श्री राम के चरित्र के कथा आलोक में रचे बसे आदर्श मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए जीवन को राममय बनाने का आह्वान किया।

Read More »

राज्यपाल ने नवरात्र घट स्थापना पर पूजा अर्चना की

राज्यपाल ने नवरात्र घट स्थापना पर पूजा अर्चना की

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र और लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला की राजभवन में रविवार को मुलाकात हुई। दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री राज्यपाल श्री मिश्र के साथ पौन घंटे रहे।

Read More »