राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पिछले 48 घंटों में प्रदेश में महिलाओ के प्रति घटित गंभीर प्रकृति के अपराध की घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए इन पर अंकुश लगाने, आपराधिक गतिविधियों को रोके जाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। श्री मिश्र ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में राज्य के प्रमुख विपक्षी दल के प्रतिनिधिमंडल द्वारा राजभवन में उपस्थित होकर दिए ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को यह पत्र लिखा है।
Read More »banners
राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को दी भावभीनी विदाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की अगवानी करते हुए शुक्रवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ‘जीतो—2023’ का उद्घाटन किया भारत को विश्व की प्रमुख आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करें —राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारत को विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्ति बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के जरिए उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलता है तो यह बहुत जल्द संभव हो सकता है। उन्होंने वैश्वीकरण में व्यवसायों को स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करने के साथ उनके विपणन की भी कारगर नीति पर कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने युवाओं को ऐसे स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जिससे वह स्वयं तो आत्मनिर्भर हों ही, दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री को भावभीनी विदाई दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जोधपुर से लौटने पर भावभीनी विदाई दी । राज्यपाल ने श्री मोदी को अपनी लिखी पुस्तक “शिक्षा की संस्कृति” की प्रति भी भेंट की।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जोधपुर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की । बाद में श्री मिश्र ने उनके साथ कार्यक्रम में भी भाग लिया।
Read More »कश्मीर घाटी के बच्चों ने संविधान उद्यान देखा राज्यपाल श्री मिश्र ने विद्यार्थियों से संविधान संस्कृति के बारे में किया संवाद
भारत दर्शन यात्रा के तहत कश्मीर घाटी के 26 विद्यार्थियों ने बुधवार को राजभवन में संविधान उद्यान का भ्रमण किया। बाद में उन्होंने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात कर संविधान निर्माण और उसे लागू किए जाने की यात्रा के विभिन्न चरणों पर संवाद भी किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च विधान है। इसका आरंभ “हम भारत के लोग” की उद्दात दृष्टि से होता है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता की भारत की धरती सभी को मिलकर रहने की सीख देती है। उन्होंने संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों की पालना के …
Read More »आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान राज्यपाल श्री मिश्र ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजभवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। श्री मिश्र ने इन दोनों विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जन जन को सत्य, अहिंसा और न्याय के साथ ईमानदारी से राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निर्वहन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है।
Read More »जयपुर में ‘नेशनल कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेन्स—कार्डिक प्रिवेंट—2023’ का हुआ शुभारम्भ हृदय रोगों से बचाव और समय पर इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित हो —राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने चिकित्सकों का आह्वान किया है कि वे भारत में हृदय रोगों से बचाव और समय पर इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए कार्य करें। उन्होंने तेजी से बढ़ते हृदय रोगों पर चिंता जताते हुए कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए सभी के लिए सस्ता और सुलभ इलाज चिकित्सकों की प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री मिश्र शनिवार को एक होटल में ‘नेशनल कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेन्स—कार्डिक प्रिवेंट—2023’ के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोविड के विकट दौर के बाद कम उम्र में हृदय से संबंधित बीमारियों के बढ़ने और इससे होने वाली मौतों की …
Read More »राज्यपाल ने सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय की तीन पुस्तकों का लोकार्पण किया आंतरिक सुरक्षा के साथ अन्वेषण की पुलिस संस्कृति पर विश्वविद्यालय के कार्य सराहनीय – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राजभवन में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस, जोधपुर द्वारा प्रकाशित बाल तस्करी और बाल श्रम पुलिस हैंड बुक, भारत और संयुक्त राष्ट्र के आलोक में बदलते संदर्भ और विश्वविद्यालय की तीन वर्ष की उपलब्धियों और किए प्रमुख कार्यों पर प्रकाशित तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान कहा कि पुलिस आंतरिक सुरक्षा के साथ अपराध अन्वेषण की जिस संस्कृति से जुड़ी है, उसको इन पुस्तकों से गहरे से समझा जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जाने वाले शोध और अनुसंधान का व्यापक जन …
Read More »राज्यपाल ने सालासर बालाजी के दर्शन किए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को चूरू जिले में सालासर बालाजी के दर्शन किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने बालाजी से देश और प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली की कामना की।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra