Wednesday , 10 June 2026

banners

राज्यपाल को छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को यहां राजभवन में छठे राज्य वित्त आयोग का अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में वित्त आयोग के सदस्य श्री अशोक लाहोटी, सदस्य सचिव श्री एस. सी. देराश्री, संयुक्त सचिव श्री राजेश गुप्ता एवं सलाहकार श्री शांतिलाल जैन ने राज्यपाल को वित्त आयोग की हस्ताक्षरित प्रति सौंपी। उल्लेखनीय है कि इस आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 243 के अंतर्गत 12 अप्रैल 2021 को किया गया था। इसमें पंचायतीराज संस्थाओं, शहरी निकायों को संविधान और पंचायती राज तथा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत सौंपे …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री गणेश शोभायात्रा का किया शुभारंभ

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। बाद में वहीं से उन्होंने 36 वीं विशाल शोभायात्रा के मुख्य मुख्य रथ में विराजमान भगवान श्री गणेश की आरती कर उसका शुभारम्भ किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सबके मंगल और प्रदेश में सुख—समृद्धि की कामना की।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से राज्यसभा सदस्य श्री दिनेश शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य श्री दिनेश शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति भवन में की राष्ट्रपति से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र की उनसे यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को इस दौरान अपनी हाल ही प्रकाशित पुस्तक “शिक्षा की संस्कृति” और कार्यकाल के चार वर्ष पर प्रकाशित “संविधान संस्कृति की उज्ज्वल राहें” की प्रतियां भेंट की। राष्ट्रपति ने राज्यपाल श्री मिश्र के सृजन सरोकारों की सराहना की।

Read More »

राज्यपाल ने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए*

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने बालाजी से देश और प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली की कामना की।

Read More »

नई शिक्षा नीति भविष्य की संभावनाओं की नई राहों को सृजन करने वाली – राज्यपाल महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय कुम्हेर के नवीन प्रशासनिक भवन एवं कुलपति सचिवालय का किया लोकार्पण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को कुम्हेर स्थित महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन एवं कुलपति सचिवालय, का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर, विद्यार्थी गतिविधि केंद्र, महारानी किशोरी कन्या छात्रावास, स्वामी विवेकानंद छात्रावास, स्वामी दयानंद सरस्वती ट्रांजिट हॉस्टल का शिलान्यास कर अकादमी भवन का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के एकेडमिक करिकुलम पर आयोजित कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि शैक्षणिक गुणवत्ता जरूरी है परन्तु उससे भी जरूरी यह है कि अध्ययन-अध्यापन में …

Read More »

राष्ट्र उन्नत, गतिशील, संस्कारित और प्रतिष्ठित तभी होता है जब वहां शिक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था हो – माननीय राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के मुख्य आतिथ्य में पंचायत समिति रूपवास के ग्राम खानुआं में आदर्श विद्या मंदिर के नवनिर्मित विद्या भारती विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद खेतान ने की तथा कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर भरतराम कुम्हार, समाजसेवी एवं एआईए की अध्यक्ष डॉ. उर्मिलेश आर्य, डॉ. यशपाल आर्य, महेन्द्र सिंह मग्गो एवं शिव प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि समाज में शिक्षा जितनी जरूरी है, उतना ही संस्कारों के निर्माण पर भी ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा …

Read More »

राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सपत्नीक जयपुर पहुंचने पर गुरुवार प्रातः सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की । राज्यपाल ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

Read More »

राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ एवं संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने विधिवत भगवान शंकर की अर्चना करते हुए देश और प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने संकटमोचक हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए।

Read More »

राज्यपाल ने किया अमृत वाटिका का उद्घाटन, नई शिक्षा नीति पर आधारित सेमिनार में की शिरकत शैक्षिक नवाचारों को अपनाने से खुलेंगे आगे बढ़ने के रास्ते: राज्यपाल श्री मिश्र

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की अवधारणा के साथ भारतीय जनमानस की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में ‘हमारी शिक्षा प्रणाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को स्वीकृत करने की संभावनाएं और चुनौतियां’ विषयक राष्ट्रीय सेमिनार के समापन और अमृत वाटिका के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों की रुचि व विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसका उद्देश्य भारत को ज्ञान आधारित देश बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा …

Read More »