Wednesday , 10 June 2026

banners

राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सपत्नीक जयपुर पहुंचने पर रविवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की । राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ का बुके भेंट कर स्वागत किया। कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने भी उनका स्वागत किया।

Read More »

महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर का विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित करने से युवाओं को लीक से हटने की प्रेरणा मिलेगी- राज्यपाल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि समाज में अपने बूते विशिष्ट पहचान बनाने वाली विभूतियों की उपलब्धियों को सम्मान देना महती कार्य है, इससे युवा पीढ़ी को लीक से हटकर अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को राजभवन में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के विशेष दीक्षान्त समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. दलबीर भंडारी को विधि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि एवं लोकसभा सदस्य, प्रख्यात अभिनेत्री श्रीमती हेमामालिनी को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि …

Read More »

राज्यपाल एवं कुलाधिपति की अध्यक्षता में कुलपति संवाद आयोजित वैश्विक रैंकिंग में अग्रणी स्थान बनाने के लिए कार्य करें विश्वविद्यालय- राज्यपाल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आह्वान किया है कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति को बेहतर ढंग से लागू करते हुए वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा में हो रहे बदलावों को अपनाएं और वैश्विक रैंकिंग में अग्रणी स्थान बनाने के लिए कार्य करें। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को राजभवन में विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित कुलपति संवाद में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालय यूजीसी अधिनियम की धारा 12-बी की सूची में नहीं है, वे इसमें शामिल होने के लिए यथोचित कार्यवाही …

Read More »

सिरोही पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने संविधान उद्यान का भ्रमण किया आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए कार्य किया जाए- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान सिर्फ कानून, राजनीति और लोक प्रशासन से जुड़े लोगों का ही विषय नहीं है, आमजन को भी संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने संविधान से जुड़ी संस्कृति के लिए आमजन में जागरुकता लाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को राजभवन में सिरोही पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संविधान को उसके 22 भागों में वर्णित प्रावधानों से समझा सकता है। संविधान उद्यान में इसे ही सरल और कलात्मक रूप में प्रदर्शित कर समझाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारूप समिति …

Read More »

राज्यपाल से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को उदयपुर में उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

राज्यपाल ने सावन के सोमवार पर रुद्राभिषेक किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भगवान श्रीशिव का विशेष रुद्राभिषेक किया। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित परिजनों के साथ देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है और सावन का पूरा महीना ही भगवान महादेव की आराधना के लिए समर्पित है। उन्होंने इस अवसर पर देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान से कामना की।

Read More »

राज्यपाल ने जीण माता मंदिर में दर्शन किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को सीकर जिले के जीणमाता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने माता से देश प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

Read More »

भारत विज्ञान के बल पर विश्वगुरू —राज्यपाल राज्यपाल श्री मिश्र ने सांईस इंडिया मैगजीन का किया लोकार्पण सोभासरिया में प्रो. एस.एन. बोस के योगदान पर कार्यक्रम का आयोजन

सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक संस्थानों के योगदान: प्रो. एस.एन. बोस“ विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में “आजादी का अमृत महोत्सव“ श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अपने उद्बोधन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक संस्थानों के योगदान एवं अन्य संबधित विषयों पर विचार विमर्श करते हुये आज के समय की आवश्यकता बताते हुए भारतीय संस्कृति और वैज्ञानिक सरोकारों से नई पीढ़ी से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्रिटिश राज द्वारा भारतीय …

Read More »

राज्यपाल से श्री मार्डिकर की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में हिन्दुस्तान समाचार न्यूज एजेन्सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरविन्द मार्डिकर ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के नवनियुक्त कुलपति डॉ. केशव सिंह ठाकुर ने मुलाकात की। नियुक्ति के बाद राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेट थी।

Read More »