Thursday , 21 May 2026

banners

राज्यपाल श्री मिश्र सामूहिक महारुद्राभिषेक में सम्मिलित हुए राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार को सीकर रोड स्थित अनंतम सफायर में 251 पार्थिव शिवलिंग के सामूहिक महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से देश- प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

Read More »

राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात राज्यपाल श्री मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25 हजार करोड़ की लागत से देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए शिलान्यास के अंतर्गत राजस्थान के भी 55 स्टेशन 2 हजार 908 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित हो सकेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताते हुए इसे राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात बताया है। श्री मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा …

Read More »

राज्यपाल से रेडक्रॉस सोसायटी राजस्थान शाखा के चेयरमैन की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राजस्थान शाखा के चेयरमैन श्री राजेश कृष्ण बिरला ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री बिरला ने राज्यपाल श्री मिश्र की पहल पर राजस्थान में रेडक्रॉस के विस्तार और जिलों से लेकर राज्य स्तर तक इसके पुनर्गठन के लिए उनका आभार प्रकट किया। श्री बिरला ने राज्यपाल को रेडक्रॉस सोसायटी की वर्तमान में संचालित स्वयंसेवी, राहत एवं प्रशिक्षण गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में जानकारी भी दी।

Read More »

जयपुर टाइगर फेस्टिवल में राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रदान किए पुरस्कार वन्यजीवों के प्रति जागरुकता लाने के लिए जन-चेतना कार्यक्रम चलाए जाएं – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए नई पीढ़ी में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता लाए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि बाघ संरक्षण के लिए जन-चेतना कार्यक्रम चला कर सतत प्रयत्न किए जाने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को होटल क्लार्क्स आमेर में जयपुर टाइगर फेस्टिवल के पुरस्कार वितरण समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज विश्व के 75 प्रतिशत बाघों की संख्या अकेले हमारे देश में हैं। उन्होंने बाघों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी सभी स्तरों पर समुचित कार्य किए जाने पर …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने ‘संविधान को पढ़ो और जिओ’ अभियान की शुरुआत की संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का हो अधिकाधिक प्रसार- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भारतीय संविधान भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत है। संविधान सांस्कृतिक ग्रंथ है और इसके बारे में सभी को समुचित जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जब राज्यपाल के रूप में राजस्थान आए तब इस बात को अनुभूत किया कि संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों के बारे में बहुत अधिक जानकारी लोगों को नहीं है। इसे महसूस करते हुए ही संविधान—संस्कृति के प्रसार के लिए राजस्थान से पहल प्रारम्भ की गयी। राज्यपाल श्री मिश्र ने बुधवार को राजभवन में संस्कृति युवा संस्था द्वारा ‘संविधान को पढ़ो और जिओ’ अभियान की शुरुआत करते …

Read More »

सी-20 के तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का समापन समारोह आयोजित लैंगिक असमानता, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर कार्य करें सिविल संगठन- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों पर भी ध्यान दिए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि सिविल संगठन समूहों को लैंगिक असमानता, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को होटल क्लार्क्स आमेर में जी-20 के सहभागी समूह सिविल-20 (सी-20) के तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के समापन अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा द्वारा की गई। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति पूजन की प्राचीन …

Read More »

राज्यपाल से उत्तरप्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में उत्तरप्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के साथ समारोह में भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को सीकर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर उनका भावभरा स्वागत किया। इसके बाद, राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम समाप्ति पर राज्यपाल ने हैलीपैड पर प्रधानमंत्री को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश …

Read More »

एपिलेप्सी पर इकोन-2023 सम्मेलन का राज्यपाल श्री मिश्र ने किया उद्घाटन मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में सहयोग करें चिकित्सक- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मिर्गी रोग को लेकर समाज में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में, व्याप्त भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने पर बल दिया है। उन्होंने चिकित्सकों से मिर्गी रोग के उपचार के साथ-साथ इसके प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को होटल मेरियट में इण्डियन एपिलेप्सी एसोसिएशन और इण्डियन एपिलेप्सी सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इकोन-2023 सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वैज्ञानिक युग में भी इस बीमारी के लक्षणों से घबरा कर लोग रोगी को अंधविश्वास के चलते झाड़ा दिलाने, ओझाओं के पास …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक साधारण सभा में वर्चुअल भाग लिया राजस्थान में रेडक्रॉस के तहत हो रहा प्रभावी कार्य – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में आयोजित इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में सोमवार को राजभवन से वर्चुअल भाग लिया। राष्ट्रपति के उद्बोधन के बाद वार्षिक साधारण सभा के अन्तर्गत रेडक्रॉस सोसायटी का कार्यवाही सत्र (बिजनेस सेशन) आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इसमें भाग लेते हुए राजस्थान में रेडक्रॉस सोसायटियों के सुदृढ़ीकरण और इसके जरिए हो रहे विशिष्ट कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेडक्रॉस के जरिए आपदा के समय ही नहीं बल्कि निरंतर समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। …

Read More »