Thursday , 21 May 2026

banners

राज्यपाल से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

राष्ट्रपति को राज्यपाल ने दी भावभीनी विदाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को शनिवार को राजस्थान यात्रा संपन्न होने पर सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने भी राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को विदाई दी । राज्यपाल ने किया फोटो एल्बम भेंट इससे पहले राजभवन में राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को यात्रा की स्मृति संजोये रखने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार फोटो एल्बम भी भेंट किया । इस एल्बम में उनके खाटू श्याम जी मंदिर दर्शन,राजस्थान विधानसभा और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर …

Read More »

राजनीतिक और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की शुचिता के प्रखर पैरोकार थे स्व. भैरोंसिह शेखावत- राज्यपाल

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा सेमिनार आयोजित गत 75 वर्षों में देश में लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ – राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु जयपुर, 14 जुलाई। राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश की जनता की संवैधानिक लोकतंत्र में गहरी आस्था है और आजादी के बाद गत 75 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए देश में लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ है । राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित “राजस्थान विधानसभा के प्रमुख संवैधानिक पदधारकों का लोकतंत्र के सुदृढीकरण में योगदान” विषयक सेमिनार में …

Read More »

सदन की मर्यादा को कायम रखते लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रूप में काम करें- राज्यपाल

राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों को मैं, मेरा के स्थान पर मेरा देश, मेरी जनता, मेरा समाज की सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने विधायकों से समावेशी विकास और जनहित की परम्परा को मजबूत बनाते हुए विधानसभा के जरिए संसदीय गरिमा को बढ़ाने और राजस्थान के समग्र विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु 15वीं राजस्‍थान विधान सभा के आठवें सत्र के पुन: आरम्‍भ होने पर शुक्रवार को यहां आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विशेष रूप से सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता बहुत प्यार से …

Read More »

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का राज्यपाल ने किया भावभीना स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जयपुर पहुंचने पर गुरुवार को यहां सांगानेर हवाई अड्डे स्थित स्टेट हैंगर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उनकी भावभीनी अगवानी की। उन्होंने पुष्प भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। बाद में राजभवन पहुँचने पर भी राज्यपाल श्री मिश्र ने उनका विशेष रूप से स्वागत किया।

Read More »

राज्यपाल से लेफ्टि. जनरल राजू की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सप्तशक्ति कमान के जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. राजू ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, राज्यपाल ने समारोह में वर्चुअल भाग लिया

जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर उसकी शुरुआत की। उदयपुर से राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भी वर्चुअल इस समारोह में भाग लिया। राज्यपाल ने समारोह के बाद कहा कि वन्दे भारत की यह शुरुआत महती है। उन्होंने इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नई ट्रेनों की शुरुआत के साथ देश में रेलवे की आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है ।

Read More »

राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक आयोजित राजस्व विवादों के सर्वे के आधार पर प्रभावी क्रियान्वयन की हो कार्यवाही आंतरिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर हो प्रभावी कार्य- राज्यपाल श्री मिश्र

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में राजस्व विवादों के संबंध में सर्वे हो चुका है, इस संबंध में अधिकारी अब इस आधार पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के अंतर्गत भारत सरकार तथा राज्य सरकार की विकास योजनाओं, विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं का समान रूप से लाभ दिए जाने का सुझाव भी दिया है। उन्होंने दोनों राज्यों की सरकार द्वारा क्रियान्वित बालिका शिक्षा, चिकित्सा, जनजाति कल्याण और अन्य विकास योजनाओं का लाभ समान रूप से दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों के लोगों को कैसे …

Read More »

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के नवनियुक्त कुलपति डॉ.देव स्वरूप ने नियुक्ति के बाद शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को अपनी पुस्तक ‘कास्ट, जेंडर एण्ड डेवलपमेंट’ की प्रति भी भेंट की।

Read More »

दिव्यांगजनों के उत्पादों की ब्रांडिंग कर उनके हुनर को प्रोत्साहन दिया जाए-राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दिव्यांगजनों के उत्पादों की वृहद स्तर पर ब्रांडिंग कर उनके हुनर और शिल्प कौशल को प्रोत्साहन दिए जाने पर बल दिया है। उन्होंने गुरुवार को जवाहर कला केन्द्र में दिव्य कला मेले के उद्घाटन के बाद जयपुरवासियों से आह्वान किया कि अधिकाधिक संख्या में यहां आएं और मेले में प्रदर्शित उत्पादों को अपनाएं। राज्यपाल श्री मिश्र ने केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित दिव्य कला मेले में कहा कि दिव्यांगजनों के हुनर और उनके कौशल को जनता तक पहुंचाने की दिशा में इस तरह के मेलों की बहुत सार्थकता है । इससे भी …

Read More »