राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजभवन में बन रहे संविधान पार्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Read More »banners
राजभवन में संविधान पार्क के कार्यों की प्रगति के बारे में की चर्चा
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजभवन में चल रहे संविधान पार्क के कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया। राज्यपाल श्री मिश्र ने संविधान पार्क में संविधान निर्माण की इतिहास यात्रा से जुड़े विभिन्न निर्माणाधीन मूर्ति शिल्प तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के बारे में भी चर्चा की। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुंजीलाल मीणा, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री रवि जैन, आर्किटेक्ट श्री अनूप बरतरिया भी इस दौरान उपस्थित रहे। .
Read More »आदिवासी कला, संस्कृति और शिल्प को व्यापक स्तर पर संरक्षित किया जाए – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आदिवासी क्षेत्रों में प्राचीन परम्परा और भारतीय संस्कृति आज भी जीवंत दिखाई देती है। उन्होंने आदिवासी समाज की कला, संस्कृति और शिल्प को व्यापक स्तर पर संरक्षित किए जाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र क्रांतिकारी महापुरुष बिरसा मुंडा की जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस सम्मान समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज में आर्थिक विषमता दूर करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और आजीविका के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जनजातियों के समग्र विकास के उद्देश्य …
Read More »आधुनिक भारत के निर्माण में ब्राह्मण समाज की अग्रणी भूमिका-राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आधुनिक भारत के निर्माण में ब्राह्मण समाज की अग्रणी भूमिका रही है। समाज में अंधकार और भ्रम पैदा होने पर ब्राह्मणों ने आगे आकर समाज को आलोकित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वही समाज विकास करता है, जो उदात्त जीवन मूल्यों से जुड़ा हो और मानव मात्र के कल्याण के लिए कार्य करने की सोच से जुड़ा हो, ब्राह्मण समाज ऐसा ही समाज है। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ब्राहमण सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने भगवान परशुराम …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से लोकसभा अध्यक्ष की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुलाकात की। इस दौरान उनके मध्य राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
Read More »शिक्षा समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को नागौर जिले के लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में कहा कि शिक्षा जीवन और समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने शिक्षा के प्रसार को राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण जरिया बताते हुए कहा कि किताबों से ज्ञान व्यक्ति के मस्तिष्क में सदा के लिए संग्रहित हो जाता है इसलिए उनका पढ़ना सदा ही व्यक्ति को उर्वर करता है। उन्होंने नई पीढ़ी को संविधान के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से विश्वविद्यालयों में संविधान वाटिका की …
Read More »राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति, पारम्परिक परिधानों एवं धरोहर संरक्षण हेतु श्रीमती विधि सिंघानिया को सम्मानित किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारतीय संस्कृति, पारम्परिक परिधानों एवं धरोहर संरक्षण हेतु किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए समाज सेवी श्रीमती विधि सिंघानिया को गुरुवार को राजभवन में सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर चार बुनकरों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सिंघानिया बुनकरों, कलाकारों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने के लिए कोटा और वाराणसी में कार्यरत हैं । राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे बुनकरों के हित में इसी प्रकार कार्य करती रहेंगी। इससे पहले राज्यपाल के प्रमुख सचिव …
Read More »गुरु नानक देव ने सम्पूर्ण मानवता को भाईचारे एवं प्रेम का संदेश दिया- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को राजा पार्क गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दिवान आयोजन में भाग लिया। राज्यपाल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और छुआछूत को दूर करने के लिए कार्य किया। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए पूरे देश में घूम-घूम कर भाईचारे एवं प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। हमें उनके संदेशों के अनुसार अपने आचरण एवं व्यवहार को ढालते हुए उनके दिखाए मार्ग …
Read More »राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति और राजस्थान से जुड़ी युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के ‘भारत को जानें’ कार्यक्रम के तहत 14 देशों से आए विदेशों में रह रहे भारतीय युवा प्रतिभागियों ने मुलाकात की। इन प्रतिभागियों में ऑस्ट्रेलिया, फिजी, गुयाना, इजराइल, मलेशिया, मॉरीशस, म्यामांर, न्यूजीलैण्ड, पुर्तगाल, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो देशों में रह रहे भारतीय मूल के प्रतिनिधि युवा सम्मिलित थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजस्थान में इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय मूल के विदेश में रह रहे युवाओं के लिए भारत भ्रमण का यह कार्यक्रम विचारों, आकांक्षाओं और अनुभवों का आदान-प्रदान …
Read More »क्यूआर कोड स्कैन कर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन से की सहायता की पहल
राज्यपाल और सैनिक कल्याण विभाग के संरक्षक श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में पूर्व सैनिकों की सहायतार्थ धन सहयोग के लिए निर्मित क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी ओर से उसमें धनराशि स्थानांतरित कर इसकी शुरुआत की। प्रदेश में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की सहायता के लिए अब आम जन क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल रूप में धनराशि का सहयोग कर सकेंगें। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि ‘डिजिटल इंडिया अभियान’ के तहत नागरिक अब पूर्ण रूप से सुरक्षित रूप में अपनी धनराशि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित परिजनों के लिए स्वेच्छा से सहयोग कर …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra