राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता से जुड़ी प्रतिस्पर्द्धा के लिए अधिकाधिक कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा से जुड़ी गुणवत्ता पर ही सर्वाधिक जोर दिया गया है। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं को नई पीढ़ी को भारत के अतीत के गौरव का भान कराते हुए संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़े जाने का आह्वान किया। श्री मिश्र शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र के सभागार में आयोजित ‘स्व. टी.एन. मिश्रा अचीवमेंट अवार्ड समारोह’ में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश जिस तेजी से विकास कर रहा है, उसी गति से युवाओं …
Read More »banners
राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ एवं संकटमोचन हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने बुधवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।
Read More »नई पीढ़ी को आधुनिक जीवन शैली के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए यौगिक दिनचर्या से जोड़ा जाए
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने नई पीढ़ी को आधुनिक जीवन शैली से जुड़े दुष्प्रभावों से बचाने के लिए यौगिक दिनचर्या से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि योग आत्मविकास का सबसे बड़ा माध्यम है, भौतिकता के दौर में मानसिक शांति एवं संतोष के लिए योग सर्वथा उपयोगी है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्टिकाओं का अनावरण कर योगसाधना भवन का लोकार्पण और संविधान पार्क एवं वैज्ञानिक आधार पर तैयार करवाई जा रही नवग्रह-नक्षत्र वाटिका का …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने ‘जी 20’ की तैयारी बैठक में भाग लिया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को ‘जी 20’ की अध्यक्षता की तैयारी के संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में राजभवन से ऑनलाइन भाग लिया। बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जी 20 का भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण और विरल अवसर है। उन्होंने इसे गौरवपूर्ण बताते हुए सभी के सहयोग से इसे सफल किए जाने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी 20 को सतत समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते …
Read More »राज्यपाल ने सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को अलवर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया और बाघ सहित अन्य वन्यजीवों को निहारा। इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र ने अधिकारियों से बातचीत में वन्य जीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जनभागीदारी से और अधिक कार्य किए जाने की आवश्यकता जताई ।
Read More »राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर अंशदान किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर बुधवार को राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (से.नि.) श्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को झण्डा लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं परिजनों की सहायतार्थ अपनी ओर से अंशदान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झण्डा कोष में यथा संभव योगदान करें। उनहोंने इस अवसर पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया और शहीदों को नमन भी किया। .
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने किया क्यूआर कोड का लोकार्पण
राज्यपाल राहत कोष के लिए अब क्यूआर कोड स्कैन कर सहयोग राशि सीधे बैंक खाते में जमा कराई जा सकेगी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस संबंध में मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल राहत कोष के लिए निर्मित क्यूआर कोड का लोकार्पण किया। यह क्यूआर कोड स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा निर्मित किया गया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने ‘डिजिटल भारत’ के तहत इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बनने के बाद उनकी प्राथमिकता यही रही है कि राहत कोष का दायरा बढ़ाया जाए और इससे अधिकाधिक रूप में जरूरतमंदों को हर संभव प्रभावी सहयोग किया जाए। …
Read More »राज्यपाल ने राज्यपाल सचिवालय का अवलोकन कर लम्बित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन परिसर में राज्यपाल सचिवालय का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने विभिन्न अनुभागों में जाकर कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और राज्यपाल सचिवालय को सुदृढ़ करते और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार ने राज्यपाल राहत कोष अनुभाग, अपील अनुभाग, उच्च शिक्षा, जनजाति प्रकोष्ठ, सुरक्षा कार्यालय संस्थापन एवं लेखा सहित अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण के दौरान उन्हें इनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राजभवन अतिथि गृह का भी अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को लम्बित प्रकरणों के …
Read More »केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र को उन्होंने अपनी दो पुस्तकें ‘दिव्य पथ दाम्पत्य का’ और ‘एक सफ़र – हमसफ़र के साथ’ भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें पुस्तकों के लिए बधाई और शुभकानाएं दी।
Read More »राज्यपाल को ‘प्रैक्टिकल ज्योग्राफी‘ की प्रथम प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को यहां राजभवन में प्रो.आर.एन. मिश्रा तथा डॉ. पी.के. शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘प्रेक्टिकल ज्योग्राफी‘ की प्रथम प्रति भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने पुस्तक के लिए लेखक द्वय को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस पुस्तक में प्रायोगिक भूगोल को सरल, रोचक और क्रमबद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रायोगिक भूगोल के पाठकों के लिए उपयोगी 23 अध्यायों की इस पुस्तक में मानचित्र कला के विकास, मानचित्र, उच्चावच निरूपण, भूगर्भीय मानचित्र, सांख्यिकीय विधियां एवं आंकड़ों के निरूपण आदि की आधारभूत सामग्री को मौसम मानचित्र, स्थलाकृति पत्रक और भौगोलिक सूचना तंत्र आदि के साथ …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra