राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भारतीय संविधान शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया महत्वपूर्ण दस्तावेज ही नहीं है बल्कि यह वह मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ है, जिससे हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का संचालन होता है। राज्यपाल श्री मिश्र संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृृज विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क के लोकार्पण के अवसर पर संबोधित कर रहे थे । उन्होंने महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास किया और ‘भारतीय संविधान और संस्कृति’ विषयक संगोष्ठी का शुभारम्भ भी किया। कुलाधिपति श्री मिश्र ने कहा कि …
Read More »banners
मानसिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आध्यात्मिक उन्नति जरूरी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण की ही तरह मानसिक प्रदूषण भी मानवता के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मानसिक प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों से मुक्ति के लिए स्वस्थ जीवनशैली, आध्यात्मिक उन्नति जरूरी है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को मुरलीपुरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित पीस पैलेस के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन का सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर ही देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। उन्होंने कहा कि इसमे भारतीय संस्कृति के उन आदर्श मूल्यों का प्रसार भी …
Read More »संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतंत्र के प्रति लोगों में विश्वास मजबूत करना हो पत्रकारिता का ध्येय
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का सबसे बड़ा संदेशवाहक है और संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतंत्र के प्रति लोगों में विश्वास मजबूत करना ही पत्रकारिता का ध्येय होना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में महानगर टाइम्स समाचार पत्र के रजत जयन्ती महोत्सव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाठकों को तथ्यपरक समाचार देना और विचार संपन्न करना ही स्वस्थ पत्रकारिता है। उन्होंने कहा कि एक दौर में मीडिया मिशनरी भावना से कार्य करता था, वहीं अब मीडिया जगत में तेजी से व्यावसायिक बदलाव आ रहे हैं। फिर भी बहुत से मीडिया …
Read More »राज्यपाल से राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने मुलाकात की। कुलपति बनने के बाद राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल ने काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने हनुमानजी से देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Read More »राज्यपाल को पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को सोमवार को राजभवन में लेखिका मनस्विनी अग्रवाल ने अपनी पुस्तक ‘द रनअवे प्रिंसेज ऑफ इनचैन्टेड’ की प्रथम प्रति भेंट की। इस दौरान उनकी माता श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल और पिता श्री विकास अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
Read More »कमियों को रेखांकित करने के साथ ही काम-काज को प्रभावी बनाने का माध्यम भी बने लेखा परीक्षा
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने लेखा परीक्षा के कार्य को और बेहतर बनाने एवं इसमें अधिकाधिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बल दिया है। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को स्टेच्यू सर्किल स्थित महालेखाकार कार्यालय में लेखापरीक्षा सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर व्यय होने वाले धन की निगरानी का दायित्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक अधिकारियों पर ही होता है। लेखा परीक्षा का उद्देश्य सार्वजनिक धन का प्रभावपूर्ण एवं कुशलता से संग्रहण एवं उपयोग सुनिश्चित करते हुए सुशासन को प्रोत्साहन देना और देश के विकास में …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने की पूर्व राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से उनके निवास पर मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र की उनसे यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल की प्रधानमंत्री से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को राजभवन में बन रहे संविधान पार्क में भारतीय संविधान निर्माण से जुड़े इतिहास और उससे जुड़े शिल्प कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने राजभवन स्थित संविधान पार्क में निर्मित हो रहे संविधान यात्रा से जुड़े शिल्प और अन्य निर्माण कार्यों के छाया-चित्रों का एलबम भी भेंट किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के राजभवन में संविधान पार्क के निर्माण को ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसकी सराहना की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टीबी …
Read More »उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra