राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री सी. वी. आनंद बोस ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »banners
राज्यपाल से उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को कम्बल बांटे
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शीत लहर और बढ़ी हुई सर्दी को देखते हुए बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए राजभवन में गुरुवार को उन्हें कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सर्दी के प्रकोप को देखते हुए आगे भी निर्धन एवं वंचित लोगों को चिन्हित कर राजभवन की ओर से जरूरी सहायता प्रदान की जाती रहेगी। राज्यपाल श्री मिश्र ने आमजन से अपील की है जरूरतमंद लोगों के साथ जीव-जंतुओं के प्रति भी दयाभाव रखते हुए सर्दी से बचाव के लिए उनकी यथा संभव सहायता करें।
Read More »राष्ट्रपति ने सहरिया और कथौड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते महिला आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करने का किया आह्वान
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुुर्मु ने मंगलवार को राजभवन में सहरिया और कथौड़ी जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान उनसे संवाद करते हुए उनकी रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा कम उम्र में बच्चों को विवाह नहीं करने तथा बालिकाओं की शिक्षा पर अधिक ध्यान देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी आह्वान किया। संवाद के दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने सहरिया एवं कथौड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को अपने बच्चों को अधिकाधिक पढ़ाने और स्वावलम्बन …
Read More »राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में संविधान उद्यान का लोकार्पण किया
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में संविधान उद्यान का लोकार्पण किया संवैधानिक नैतिकता की भावना जाग्रत करने की दिशा में संविधान उद्यान महती प्रयास – राज्यपाल राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों में संवैधानिक नैतिकता की भावना जाग्रत करने के लिए कार्य किए जाने पर बल दिया है। राष्ट्रपति ने राजभवन में संविधान उद्यान के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इससे संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु मंगलवार को राजभवन में संविधान उद्यान के लोकार्पण अवसर पर सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विष्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है और …
Read More »मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात पेपर लीक प्रकरण और कोटा में आत्महत्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की आवश्यकता जताई
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजभवन पहुंच कर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति की राजस्थान यात्रा तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कौशल विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन किए जाने हेतु भी चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत को कोटा में कोचिंग संस्थानों में लगातार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के प्रकाशित समाचारों पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार के स्तर पर इस सम्बंध में प्रभावी कार्य योजना बना कर कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कोचिंग संस्थाओं के प्रभावी नियन्त्रण, वहां …
Read More »प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है प्रकाश पर्व- राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि सिख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंहजी का प्रकाश पर्व सभी को प्रेम, भाईचारे और नेकी की प्रेरणा देता है। उन्होंने गुरु गोविन्द सिंहजी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र से गुरुवार को इस अवसर पर राजभवन में राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनधिमंडल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने इस दौरान प्रतिनिधिमंडल से सिख धर्म के गुरुओं की कुर्बानी और बलिदान के बारे में चर्चा की । उन्होंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंहजी ने समाज को अन्याय का प्रतिकार …
Read More »राज्यपाल से श्री वैभव गहलोत की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत ने मुलाकात की। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उनकी राज्यपाल से यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राष्ट्रवाद के प्रणेता अटलजी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। श्री मिश्र ने स्व. वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के प्रणेता अटल जी ने शासन में पारदर्शिता के साथ जन—कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में आज का दिन प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है कि इसके जरिए हम उनके उच्चादर्शों को आत्मसात करते हुए कार्य कर सकें। श्री मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में …
Read More »क्रिसमस पर राज्यपाल श्री मिश्र ने दी शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस प्रदेशवासियों के लिए लिए शांति, सद्भाव के साथ खुशहाली और सम्पन्नता लिए हो। राज्यपाल श्री मिश्र से शनिवार को इस पर्व की पूर्व संध्या पर राजभवन में बिशप ओसवाल्ड लेविस के नेतृत्व में जयपुर स्थित विभिन चर्चों के प्रतिनधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को बधाई दी। राज्यपाल ने ईसाई समाज के प्रतिनिधिमंडल को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने क्रिसमस पर ईसा मसीह की शिक्षाओं, आदर्शों और मानवता के संदेश से प्रेरणा लेने …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra