राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मदन बी. लोकुर के नेतृत्व में जेल अनुसंधान से जुड़े एक प्रतिनिधमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अजीत सिंह, प्रिजन एड प्लस एक्शन रिसर्च संस्था की संस्थापक स्मिता चक्रवर्ती एवं संस्था की ट्रस्टी सुष्मिता घोष शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से बंदियों में व्यवहारगत बदलाव के लिए खुली जेल की उपयोगिता सहित कारागृह सुधारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को 65 वर्ष से अधिक पुरानी सांगानेर खुली जेल में बंदियों के कल्याण के लिए किए जा रहे …
Read More »banners
मतदान है महादान, मतदाता ऐसे जनप्रतिनिधि चुनें जो देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएं- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मतदान को महादान बताते हुए मतदाताओं से आह्वान किया है कि मताधिकार का प्रयोग ऐसे जनप्रतिनिधि और सरकारों को चुनने के लिए करें, जो देश को विकास और प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकें। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को हरीश चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने एक-एक मत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक मत योग्य जन प्रतिनिधि को चुन सकता है तो वहीं एक मत अयोग्य का भी चयन कर सकता …
Read More »विधानसभा में राज्यपाल का स्वागत राज्यपाल ने विधानसभा में अभिभाषण दिया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र में अभिभाषण दिया। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र के सोमवार प्रातः 11.00 बजे विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा और विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल श्री मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल श्री मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया। इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की ओर से प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल ने पेश की चादर
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की ओर से ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें सालाना उर्स के मौके पर मंगलवार को दरगाह पर चादर पेश की गई। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपने संदेश में प्रदेशवासियों के सुखद स्वास्थ्य, खुशहाली और संपन्नता की दुआ करते हुए देश-दुनिया से अजमेर आ रहे जाइरीन को मुबारकबाद भी दी। अजमेर में राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल ने मंगलवार को मजार शरीफ पर पहुंचकर राज्यपाल की तरफ से चादर पेश की। इस दौरान राज्यपाल मिश्र का संदेश भी पढ़कर उन्होंने सुनाया। राज्यपाल मिश्र ने अपने संदेश में ख्वाजा साहब के …
Read More »राजभवन में मनाया गया राष्ट्रगान दिवस
राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान दिवस मनाया गया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि 24 जनवरी, 1950 को इसी दिन राष्ट्रगान को संविधान सभा द्वारा आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया गया था। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर संविधान उद्यान के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य में योगदान देने वाले जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, राज्य सरकार और राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस दौरान संविधान उद्यान के अनूठे मूर्तिशिल्प, लैंडस्केपिंग सहित अन्य कार्यों से जुड़े लोगों की सराहना भी की।
Read More »राज्यपाल ने राज राजेश्वर महादेव मंदिर में लगाया पौष बड़ों का भोग
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ मंगलवार को राजभवन स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान को पौष बड़ों का भोग लगाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सम्पन्नता की कामना की। इसके उपरान्त राजभवन में पौष बड़ा प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वयं उपस्थित रहकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्रसादी ग्रहण की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर पौष एवं माघ माह के धार्मिक महत्व के बारे में भी बताया। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी …
Read More »राज्यपाल ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं से संवाद किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में उदयपुर (ग्रामीण) विधायक श्री फूल सिंह मीणा के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र से आई प्रतिभाशाली बालिकाओं ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने सरकारी स्कूल में अध्ययन कर बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली इन बालिकाओं से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि प्रतिभाशाली बालिकाओं को उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बालिकाओं से संवाद के दौरान कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यवस्थित ढंग से परिश्रम किया जाए तो सफलता अवश्य …
Read More »आर्थिक अपराधों में कमी के लिए लोगों का जागरूक करें सीए – राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आमजन को आर्थिक, व्यावसायिक एवं कराधान संबंधी नियम- कानूनों के प्रति जागरूक करने का कार्य करें ताकि आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आ सके। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कांफ्रेंस श्रेयान-2023 के उद्घाटन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड एकाउन्टेंसी ऐसा सम्मानित और प्रतिष्ठित पेशा है, जो सही मायने मे अर्थव्यवस्था की रीढ है। उन्होंने कहा कि सीए पेशेवर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर नियोजन, लेखा, अंकेक्षण आदि विशिष्ट कार्यों को प्रभावी …
Read More »राज्यपाल ने किया जावेद अख्तर पर लिखित पुस्तक ‘जादूनामा’ का लोकार्पण
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि सिनेमा मनोरंजन और कला की ऐसी विधा है जो प्रत्यक्ष जीवन से जुड़ी है। जो कुछ समाज में घटित होता है और जो परिवर्तन समाज में होता है, फिल्में उसका प्रतिबिम्ब होती हैं। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को विद्याश्रम स्कूल स्थित महाराणा प्रताप सभागार में सुप्रसिद्ध शायर और संवाद लेखक श्री जावेद अख्तर पर श्री अरविंद मंडलोई द्वारा लिखित पुस्तक ‘जादूनामा’ के लोकार्पण अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करती बल्कि आमजन में संदेश क प्रसार भी करती हैं। उन्होंने कहा कि जब बाजार …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त श्री बैरी ओ फैरेल एओ ने गुरुवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने मुलाकात के दौरान राजस्थान में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें राजस्थान में पर्यटन से जुड़ी संभावनाओं के बारे में बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से सम्बंधित चर्चा की। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने प्रदेश के साथ ऑस्ट्रेलिया के पारस्परिक सम्बन्धों को और दृढ़ बनाने के प्रति मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया। राज्यपाल श्री मिश्र ने उच्यायुक्त श्री फैरेल …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra