राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में असम के नामित राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान श्री कटारिया को राज्यपाल के तौर पर भावी कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
Read More »banners
प्रधानमंत्री को राज्यपाल ने दी भावभीनी विदाई
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को रविवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भी प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस दौरान भावभरी विदाई दी।
Read More »राज्यपाल से योग गुरु स्वामी रामदेव की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में योग गुरु स्वामी रामदेव ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान राज्यपाल श्री मिश्र की बाबा रामदेव से योग की भारतीय परंपरा और जीवन मूल्यों पर भी विषद चर्चा हुई। बाबा रामदेव ने संविधान से जुड़ी संस्कृति के संबंध में किए जा रहे श्री मिश्र के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। .
Read More »प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में समेकित दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की आवश्यकता- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए कृषि, पर्यटन, विधि, शिक्षा, उद्योग एवं रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में समेकित दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावी रूप में कार्य किए जाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को राजभवन में राज्यपाल सलाहकार मण्डल की बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल सलाहकार मंडल के जरिए प्रदेश के स्थायी, संतुलित एवं चहुंमुखी विकास के लिए विचारों के आदान-प्रदान और सुझावों को व्यावहारिक रूप में लागू करने के लिए कार्य योजना तैयार करने की पहल की गई है। राज्यपाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विशेष …
Read More »विविधता की संस्कृति को समाहित करते हुए फैशन तकनीक विकसित की जाए- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मौजूदा वैश्वीकरण के युग में विविधता की संस्कृति को समाहित करते हुए ऐसी फैशन तकनीक विकसित किए जाने का आह्वान किया है जो दुनिया भर में लोकप्रिय हो। उन्होंने कहा कि विश्व भर में आज फैशन उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे में यह जरूरी है कि वैश्विक आवश्यकता के अनुरूप अपने ज्ञान और प्रशिक्षण के माध्यम से फैशन प्रौद्योगिकी से जुड़े पाठ्यक्रम को युग अनुकूल बना पाएंगे। राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के वार्षिक दीक्षांत समारोह में यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने 20 प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक …
Read More »राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यो का अवलोकन किया
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यो का अवलोकन किया। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. चौधरी द्वारा माननीय राज्यपाल का विश्वविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय मे चल रही विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रसार एवं आधरभूत निर्माण कार्यो के बारे मे अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ प्रदीप पगारिया, उप-कुलसचिव द्वारा कुलाधिपति को पावर पोइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय के संस्थागत ढ़ाचें, विद्यार्थीयों के कुल पंजीयन, बीज उत्पादन, विकसित नवीन किस्मों, अंग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, विभिन्न संस्थानों के साथ किये …
Read More »समाज एवं राष्ट्रविकास तथा लोक कल्याण मानव जीवन के लिए सर्वोपरि- राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने युवाओं से अपनी प्रतिभाओं का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित करने का आह्वान किया है । उन्होंने कहा है कि अर्जित शिक्षा के माध्यम से लोक कल्याण में अधिक से अधिक भागीदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को जोधपुर में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के 19 वें दीक्षान्त समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन में यह आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने दीक्षान्त समारोह में दो शोधार्थियों डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन और डॉ. तृप्ति खींची को डी लिट तथा डॉ. शिवसिंह राठौड़ को डी-एससी की …
Read More »महिला शिक्षा आज के समय के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता- राज्यपाल
राज्यपाल श्री मिश्र वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान मुंडवा के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए महिला शिक्षा आज के समय के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता- राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि महिला शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है और इसी से महिला सशक्तिकरण संभव है। हमारे देश में प्राचीन समय से ही महिला शिक्षा की महत्ता रही है। उन्होंने कहा कि जो समाज महिलाओं को शिक्षा का अवसर देता है वही आगे बढ़ता है। राज्यपाल श्री मिश्र नागौर जिले के मूण्डवा स्थित वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान में बुधवार को वार्षिकोत्सव …
Read More »जादूगर सम्राट शंकर ने जादू—कला प्रदर्शन के साथ ही अपनी कला—यात्रा के बारे में दी जानकारी
सुप्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर ने सोमवार को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने राजभवन में अपनी जादू कला का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने जादूगरी कला से जुड़े विभिन्न करतब दिखाते हुए अपनी चार दशक से जारी जादू कला—यात्रा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने जादूगर सम्राट शंकर की जादूकला की सराहना करते हुए शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया तथा उनकी कला—यात्रा को महत्वपूर्ण बताया।
Read More »राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में राज्य के खान एवम् गौपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी ने मुलाकात की। राज्यपाल से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra