Thursday , 21 May 2026

banners

राज्यपाल से सप्त शक्ति कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सप्त शक्ति कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राजभवन में “जनजातीय गौरव” दिवस आयोजित हुआ जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के हों अधिकाधिक प्रयास -राज्यपाल श्री मिश्र

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जनजातीय समुदाय को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए सभी को मिल कर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ा समाज है। राष्ट्र के लिए उनका जो योगदान रहा है, उसे बड़े स्तर पर रेखांकित करने के भी अधिकाधिक प्रयास होने चाहिए। उन्होंने आदिवासी कला, संस्कृति व शिल्प वैभव से जुड़े कार्यों और प्रकृति संरक्षण से जुड़ी उनकी परंपराओं को संरक्षित करने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाने का आह्वान किया। श्री मिश्र बुधवार को राजभवन में जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग …

Read More »

राज्यपाल ने झारखंड की प्रकृति संरक्षण परंपराओं को अनुकरणीय बताया राजभवन में झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया

राजभवन में बुधवार को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस दौरान राजस्थान में निवास करने वाले झारखंड निवासियों से विशेष रूप से संवाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि दक्षिणी बिहार के एक हिस्से के रूप में वर्ष 2000 में आज ही के दिन 15 नवंबर को झारखंड भारत का 28 वां राज्य बनाया गया। उन्होंने झारखंड को देश का महत्वपूर्ण प्रकृति प्रदेश बताते हुए स्वतंत्रता संग्राम में इस प्रदेश के जनजातीय समुदाय के रहे योगदान को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रकृति संरक्षण परंपराएं अनुकरणीय है। उन्होंने …

Read More »

राज्यपाल मिश्र ने दीपावली पूजन कर मां लक्ष्मी से प्रदेश की संपन्नता की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दीपावली पर राजभवन में सपरिवार मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी की समृद्धि – सम्पन्नता की कामना की। उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रदेश को धन-धान्य से सदा पूर्ण रखने की प्रार्थना करते सर्वत्र खुशहाली की कामना की।

Read More »

राज्यपाल ने रोशनी के पावन पर्व पर हुई रोशनी को निहारा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शनिवार को दीपावली के पावन पर्व पर शहर में जगह—जगह पर की गयी विशेष रोशनी को देखने राजभवन से निकले। उन्होंने जगह—जगह गाड़ी रुकवाकर कोई डेढ़ घंटे तक शहर में की गयी दिवाली की जग—मग रोशनी को मुग्ध मन से निहारा। उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी का पावन पर्व है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर गमन करने की सीख देने वाला त्योहार है। राज्यपाल श्री मिश्र राजभवन चौराहे से होते हुए पहले बाईस गोदाम, स्टेच्यू सर्किल, एम.आई. रोड होते हुए पांच बत्ती पहुंचे। वहां कुछ देर ठहर कर उन्होंने दीपावली पर की गयी तरह—तरह …

Read More »

दीप पर्व के शुभारंभ पर राज्यपाल ने राजभवन में मिठाई बांटी दीपावली रोशनी के साथ स्वच्छता को आत्मसात करने का पर्व —राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व की मिठाई एवं उपहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी से जुड़ा ही बड़ा पर्व नहीं है बल्कि यह स्वच्छता को आत्मसात करने का भी पावन पर्व है। उन्होंने दीप पर्व पर सर्व कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। श्री मिश्र ने दीप पर्व को उजास का संवाहक बताते हुए सर्वत्र समानता के भाव विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। उन्होंने दीपावली …

Read More »

राजभवन में उत्तराखंड दिवस मनाया गया उत्तराखंड अध्यात्म की भारतीय संस्कृति का गढ़ प्रदेश-राज्यपाल

राजभवन में गुरुवार को उत्तराखंड वंदन के साथ हिमालय की संस्कृति को जीवंत करते लोक नृत्य के साथ उत्तराखंड दिवस मनाया गया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस दौरान उत्तराखंड के लोगों से संवाद कर उन्हे उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्म की संस्कृति का गढ़ प्रदेश ही नहीं है बल्कि यह सांस्कृतिक दृष्टि से भी सर्वाधिक संपन्न राज्य है। उन्होंने कहा कि आरंभ से ही इस प्रदेश से उनका निकट का नाता रहा है, यह तीर्थाटन की पावन धरा है। उन्होंने इस प्रदेश में स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ …

Read More »

राज्यपाल श्री पुरोहित और राज्यपाल श्री मिश्र की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित की गुरुवार को राजभवन में मुलाकात हुई। राज्यपाल श्री मिश्र और श्री पुरोहित की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राजभवन में आठ राज्यों और पांच केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया सभी राज्य समरसता की भारतीय संस्कृति और अनेकता में एकता के प्रतीक—राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन में आठ राज्यों छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए वहां के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा की यह सभी प्रदेश अनेकता में एकता की भारतीय संस्कृति के प्रतीक है। उन्होंने राजभवन में बड़ी संख्या में उपस्थित इन प्रदेशों के स्थानीय—जनों से संवाद करते हुए समरसता बनाए रखते हुए भाईचारे और सद्भाव के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता ही सबसे …

Read More »

सरदार पटेल की छवि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए राज्यपाल ने सरदार पटेल का भावभरा स्मरण किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में देश लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की छवि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावभरा स्मरण किया। श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के बाद रियासतों के एकीकरण से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महती कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के युगपुरुष थे। इसीलिए उनका जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल भी उपस्थित …

Read More »