राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने शनिवार को विधानसभा आम चुनाव में अपना मतदान किया। राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने प्रात: 11.05 बजे सरदार पटेल मार्ग, सी स्कीम, जयपुर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेजीडेंसी मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना मतदान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पवित्र और सबसे जरूरी कार्य है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की यह मौलिक जिम्मेदारी है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Read More »banners
राज्यपाल श्री मिश्र ने ’द ग्रेट मोक स्वामी विवेकानंद’ धारावाहिक के पोस्टर का लोकार्पण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरूवार को मुम्बई के लोखण्डवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में हरिओम फिल्म्स द्वारा युवाओं के प्रेरक युगदृष्टा सन्यासी स्वामी विवेकानंदजी पर निर्मित हो रहे ’द ग्रेट मोक स्वामी विवेकानंद’ धारावाहिक के पोस्टर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानंदजी ने अपने युग को देखा और परखा ही नहीं बल्कि उसे पहचानते हुए युवाओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर धारावाहिक निर्माण को महती बताते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। श्री मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र और राज्यपाल श्री बैस की यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र कल सांय मुंबई पहुंचे थे। उनका 23 नवंबर सांय जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के जन्मदिन पर बधाई देते हुए अभिनंदन किया
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जन्म दिन पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में उनको बधाई देते हुए अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। उन्होंने ईश्वर से श्रीमती पटेल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
Read More »राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी ने मुलाकात की।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संविधान की भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेने का किया आह्वान कानपुर के 51 विद्यार्थियों ने शिक्षकों सहित संविधान उद्यान का भ्रमण किया
कानपुर के विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म काॅलेज से आए 51 विद्यार्थियों ने सोमवार को राजभवन में संविधान उद्यान का भ्रमण कर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान विद्यार्थिों को संविधान की भारतीय संस्कृति में निहित उदात्त मूल्यों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च विधान ही नहीं है बल्कि यह मानवीय अधिकारों के साथ कर्तव्यों की सीख देने वाला पवित्र ग्रंथ है। उन्होंने संविधान की भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि संविधान की मूल प्रति पर शांतिनिकेतन …
Read More »दीपावली सजावट रोशनी में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों का किया राज्यपाल ने सम्मान सार्वजनिक सरोकार रखते हुए परोपकार के कार्यों में भी निभाए सब अपनी भूमिका—राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा जयपुर व्यापार महासंघ के सहयोग से आयोजित समारोह में दीपावली पर गुलाबी नगर की रोशनी और साज—सज्जा में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बाजारों एवं प्रतिष्ठानों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दीपोत्सव रोशनी के साथ ही उत्सवधर्मिता में जीवन जीने का पर्व है। उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित हुए व्यावसायिक संस्थानों से सार्वजनिक सरोकार रखते हुए परोपकार के कार्यों में सहयोग करने का भी आह्वान किया। श्री मिश्र ने कहा कि अपने लिए सभी कार्य करते हैं परन्तु जीवन की सार्थकता इसमें …
Read More »श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मुग्धमन से की संविधान उद्यान की सराहना उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में संविधान उद्यान का भ्रमण किया
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के साथ राजभवन में निर्मित देश के पहले संविधान उद्यान को देख उसकी मुग्धमन से सराहना की। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने संविधान उद्यान में संविधान की विभिन्न धाराओं और मूल प्रति पर उकेरे गए चित्रों के मूर्तिशिल्प को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि संविधान को इस तरह प्रत्यक्ष कला रूपों में देखना सर्वथा नया अनुभव है। उन्होंने संविधान उद्यान में संविधान निर्मित होने के बाद उसकी हस्ताक्षरित प्रति डॉ. अंबेडकर द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद को सौंपने, संविधान निर्माण के विभिन्न चरणों …
Read More »“इंटरनेशनल लिविंग डोनर लीवर ट्रांसप्लांटेशन” संगोष्ठी आयोजित लीवर प्रत्यारोपण के क्षेत्र में शोध और अनुसंधान को बढ़ावा मिले – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने लीवर से जुड़े रोगों की समयबद्ध चिकित्सा के साथ ही लीवर प्रत्यारोपण के विशिष्ट ज्ञान क्षेत्र में शोध और अनुसंधान के जरिए भारत को अग्रणी किए जाने का आह्वान किया है। श्री मिश्र शुक्रवार को एक निजी होटल में लीवर ट्रांसप्लांट सोसायटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन पर आयोजित “इंटरनेशनल लिविंग डोनर लीवर ट्रांसप्लांटेशन” अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश में लिवर कैंसर और लिवर सिरोसिस के बढ़ते मरीजों की संख्या को चिंताजनक बताते हुए लीवर प्रत्यारोपण की दिशा में भी चिकित्सकों को सार्थक प्रयास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा …
Read More »राज्यपाल ने एशियन खेल और एशियाई पैरा खेल में भाग लेने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों को किया सम्मानित खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन करें—राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को राजभवन में एशियन खेल और एशियाई पैरा खेल 2022 में राजस्थान से भाग लेने वाले और विजेता रहे खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने बाद में खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी हौसला अफजाई करते हुए आगामी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने एशियाई खेल और पैरा खेल के शीर्ष पदक प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी खेल में देश को पदक मिलता है तो इससे खिलाड़ी का ही नहीं पूरे …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra