राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार सांय यहां राजभवन में श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी ने राज्यपाल श्री मिश्र को राजस्थान में मुखयमंत्री के रूप में श्री भजन लाल शर्मा के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा। राज्यपाल श्री मिश्र को रक्षा मंत्री और पर्यवेक्षक भारतीय जनता पार्टी श्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की।
Read More »banners
राजभवन में ‘विकसित भारत—2047’ पर हुई समूह चर्चा और विशद विमर्श राज्यपाल ने कहा, ‘विकसित भारत—2047’ के लिए युवाओं की बढ़े भागीदारी विभिन्न क्षेत्रों की प्राथमिकताएं तय कर विकसित भारत के लिए अभी से हो कार्य प्रारंभ —राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का आह्वान किया है कि ‘विकसित भारत—2047’ के लिए शिक्षा के साथ—साथ विभिन्न अन्य क्षेत्रों में 8 से 9 प्रतिशत तक की विकास दर से देश को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने समावेशी विकास, अंतिम छोर तक विकास की पहुंच, बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए निवेश प्रोत्साहन और कौशल विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण में युवा शक्ति की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत की वैश्विक भूमिका के लिए विभिन्न क्षेत्रों की …
Read More »राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के जयपुर पहुंचने पर शनिवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की । राज्यपाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
Read More »राज्यपाल से मुख्य सूचना आयुक्त ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी.बी. गुप्ता ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की बधाई दी अंशदान कर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सहयोग की शुरुआत की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (से.नि.) श्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मुलाकात कर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर प्रतिक स्वरूप झंडा लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं परिजनों की सहायतार्थ अपनी ओर से अंशदान कर सहयोग की शुरुआत की। राज्यपाल श्री मिश्र ने नागरिकों से भी आह्वान किया है कि सशस्त्र सेना झण्डा कोष में यथा संभव सहयोग कर अपना योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया और शहीदों को नमन कर कृतज्ञता जताई।
Read More »राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) के अवसर पर राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व होम करने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए है। राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस शहीदो एवं उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर हैं। उन्होंने इस अवसर पर सैनिको और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए सभी से सामर्थ्य अनुसार उदारता पूर्वक सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने सहस्त्र सेना झण्डा दिवस पर देश के सभी जवानों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और समस्त देश-प्रदेशवासियों को बधाई भी दी है।
Read More »राज्यपाल ने की प्रदेश की कानून और शांति व्यवस्था की समीक्षा राज्यपाल ने कहा, अपराधियों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्यवाही आम जन से शांति और सुरक्षा में सहयोग की अपील की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त, जयपुर को राजभवन बुलाकर प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था की विशेष समीक्षा की। श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में शूटरों द्वारा दिन दहाड़े हत्या गंभीर मामला है। उन्होंने इस संगठित अपराध से उपजे हालात पर निरंतर निगरानी रखे जाने की हिदायत दी। विशेष रूप से उन्होंने अपराधियों को पकड़े जाने के लिए पुख्ता कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था किसी भी स्तर पर नहीं बिगड़े, इसके लिए पुलिस और प्रशासन सभी स्तरों …
Read More »भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात विधानसभा चुनाव 2023 के निर्वाचित सदस्यों संबंधित अधिसूचना की प्रति सौंपी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को यहां राजभवन में भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव श्री नरेन्द्र एन. बुटोलिया और राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में मिले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र को उन्होंने इस दौरान राजस्थान विधानसभा चुनाव—2023 में निर्वाचित 199 सदस्यों के संबंधित दल सहित उनके नाम की अधिसूचना की प्रति सौंपी। राज्यपाल श्री मिश्र ने भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में राजस्थान के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, चुनाव में लगे समस्त कार्मिकों आदि द्वारा चुनाव—प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजस्थान …
Read More »राज्यपाल ने महाधिवक्ता का त्यागपत्र स्वीकार किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को सोमवार को यहां राज भवन में महाधिवक्ता श्री महेंद्र सिंह सिंघवी ने अपना त्यागपत्र सौंपा। राज्यपाल श्री मिश्र ने उनका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
Read More »मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल श्री मिश्र को त्यागपत्र सौंपा
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंपा। राज्यपाल श्री मिश्र ने तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नई सरकार के गठन होने तक कार्य करते रहने का आग्रह किया है।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra