Thursday , 21 May 2026

banners

राज्यपाल ने पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने शॉल ओढाकर,  पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन भी किया। राज्यपाल ने श्री आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की। श्री मिश्र की पूर्व उप प्रधानमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राष्ट्रपति निवास में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। राज्यपाल श्री मिश्र की राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

शिल्पग्राम उत्सव ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का सुंदर उदाहरण – राज्यपाल राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर व नगाड़ा बजाकर उत्सव का किया उद्घाटन

शिल्पग्राम कलाओं का आंगन है। यहां देशभर से आए कलाकारों का सुंदर समन्वय है। यह भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का श्रेष्ठ उदाहरण है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में यह विचार व्यक्त किए। मिश्र, महापौर जी एस टांक और केंद्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर और नगाड़ा बजाकर परंपरागत रूप से उत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मिश्र ने कहा कि शिल्पग्राम में जाति, वर्ग, क्षेत्र, भाषा आदि की भिन्नता का भेद पूरी तरह मिट जाता है और एक भारत …

Read More »

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल ने प्रदान किए डिग्री व मैडल छात्राओं की अधिक संख्या को बताया देश व समाज के भविष्य के लिए शुभ लक्षण उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली शिक्षा का हो विकास- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरूवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 31 वे दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए सन 2047 तक देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों पाठ्यक्रमों को उद्यमिताआधारित रोजगारोन्मुखी किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा की नौकरी प्राप्त करने की बजाय नौकरी प्रदान करने वाले युवाओं के लिए उच्च शिक्षा में अधिकाधिक कार्य हो। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कक्षा 6 से स्किल डवलपमेंट पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए जाने का प्रावधान है। इससे नई पीढ़ी को समय पर एक दिशा मिल जाएगी …

Read More »

माननीय प्रधानमंत्री का ग्राम विकास का संकल्प पिपलांत्री में हो रहा साकार’ -राज्यपाल पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों को मुक्तकंठ से सराहा

महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र बुधवार सायं जिले के पिपलांत्री पहुंचे। उन्होंने यहाँ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया और ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल ने कहा कि वे पिपलांत्री में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों से अभिभूत हैं और यह ग्राम पंचायत पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गई है। सर्वप्रथम वे पिपलांत्री स्थित कन्या उप वन पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात पद्मश्री से विभूषित श्री श्याम सुंदर पालीवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका बुके भेंट कर …

Read More »

राज्यपाल ने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखते भारतीय संस्कृति और गौरव के लिए कार्य करने का किया आह्वान राज्यपाल से विदेश सेवा के अधिकारियों ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1998 और 1999 के तीन अधिकारियों ने मंगलवार को राज भवन में मुलाकात की। राज्यपाल से इन अधिकारियों की यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने विदेश सेवा के अधिकारियों से संवाद करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखते हुए भारतीय संस्कृति और गौरव के प्रसार के लिए कार्य करने का आह्वान किया। हरिशचंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक श्री महेंद्र सोनी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Read More »

प्रोटेम स्पीकर के रूप में श्री कालीचरण सराफ ने ली शपथ राज्यपाल श्री मिश्र ने दिलाई शपथ

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक श्री कालीचरण सराफ को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, श्री वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद बैरवा सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे। प्रोटेम स्पीकर शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया।

Read More »

शिक्षा प्राप्त कर नहीं पालें अहंकार – राज्यपाल श्री कलराज मिश्र

मयूर स्कूल के 43 वे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर किसी प्रकार का अहंकार नहीं पालना चाहिए। उन्होंने संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया तथा मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा जीवन को गढ़ती है। वही समाज आगे बढ़ता है जो शिक्षा के क्षेत्रा में अग्रणी होता है। शिक्षा की नींव विद्यालय ही तैयार करते है। विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने के केन्द्र ही नहीं होते बल्कि हमारे यहां इसे संस्कार निर्माण की पाठशाला से जाना गया है। शिक्षा समस्त प्रकार के बन्धनों …

Read More »

राज्यपाल से मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यपाल से उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के 75 आर आर के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने पुलिस सेवा के अधिकारियों को राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता रखते हुए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस सेवा में कानून व्यवस्था की सभी स्तरों पर पालना करवाने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए सदा सजग रहते हुए कार्य करने पर भी जोर दिया। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Read More »