Thursday , 21 May 2026

banners

मुख्य सचिव ने राज्यपाल को जन्म दिन की बधाई दी

मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने सोमवार को राजभवन पहुंच कर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को जन्मदिन पर पौधा भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Read More »

राज्यपाल ने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नौंवें स्थापना दिवस पर ऑनलाइन भाग लिया राज्यपाल ने कहा, जनजातीय विश्वविद्यालय जनजाति क्षेत्र में ज्ञान प्रसार का देश का उत्कृष्ट संस्थान बने जल संकट से बचाव और पर्यावरण संरक्षण की आदिवासी परम्पराओं से सीख लें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नौंवें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि यह विश्वविद्यालय जनजातीय क्षेत्र में ज्ञान प्रसार का देश का ही नहीं विश्व का उत्कृष्ट संस्थान बनें। उन्होंने जल संरक्षण के लिए आदिवासी परम्पराओं के अंतर्गत होने वाले कार्यों के आलोक में वर्षा जल सहेजने और उन परंपराओं का अन्वेषण किए जाने पर भी जोर दिया, जिससे आदिवासी अकाल और जल संकट से बचाव के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते थे। श्री मिश्र ने सोमवार को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नौवें स्थापना दिवस पर राजभवन से …

Read More »

सभी के मंगल और राष्ट्र की समृद्धि, सम्पन्नता की कामना की राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गोविंद देव जी मंदिर में पूजा अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र अपने जन्म दिन पर सोमवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे। श्री मिश्र ने जन जन के आराध्य भगवान गोविंद देवजी की सपत्नीक पूजा अर्चना की और भगवान की आरती उतारी। उन्होंने श्री गोविंद देव जी से सभी का मंगल करने के साथ राष्ट्र की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र की ओडिसा के पूर्व राज्यपाल से मुलाक़ात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सिरसा में ओडिसा के पूर्व राज्यपाल श्री गणेशीलाल ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

श्री गौरीशंकर बिहानी राजकीय कन्या महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह लैंगिक विषमताओं को दूर करने वाली शिक्षा ही सार्थक – राज्यपाल श्री मिश्र

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण का बड़ा आधार बालिका शिक्षा है। वही समाज तेजी से आगे बढ़ता है जहां महिला शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाए। उन्होंने उच्च शिक्षा में बालिकाओं के लिए अधिकाधिक अवसर सृजित किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने लैंगिक विषमताओं को दूर करते शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया। श्री मिश्र ने कहा कि स्वयं हित में कार्य तो सभी करते है, लेकिन दूसरों की सेवा करना ही सर्वश्रेष्ठ कर्म होता है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। वे ही ऐसे कार्य कर सकते है, जिनका …

Read More »

हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित विश्वविद्यालय के नवनिर्मित मुख्य भवन का राज्यपाल श्री मिश्र ने किया लोकार्पण आजाद और जीवंत प्रेस ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के लिए कार्य हो—राज्यपाल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आजाद और जीवंत प्रेस ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता के इस दौर में भाषा विशेषज्ञों, शब्द संवेदना से जुड़े मर्मज्ञ विद्वानों की सहायता से पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के लिए विश्वविद्यालय नींव रूप में कार्य करे। श्री मिश्र शनिवार को हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के नवनिर्मित मुख्य भवन का ऑनलाइन लोकार्पण भी किया और इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता शिक्षा के अंतर्गत नई शिक्षा नीति के आलोक …

Read More »

राज्यपाल से उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजभवन में गुरुवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी  ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

कृषि विश्वविद्यालय कोटा का 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित विद्यार्थी विकसित भारत की संकल्पना के सहभागी बनें-राज्यपाल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कृषि विश्वविद्यालय किसानों के लिए हितकर योजनाओं का निर्माण ही नहीं करे बल्कि वे आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के प्रसार केन्द्र के रूप में भी अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री प्राप्त कर विकसित  भारत की संकल्पना को साकार करने में सहभागी बनने का भी आह्वान किया है। राज्यपाल मंगलवार को कृषि विश्वविद्यालय कोटा के सातवें दीक्षांत समारोह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों को गोल्ड मेडल एवं उपाधियां प्रदान करने के बाद संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में 310 अभ्यर्थियों को उपाधियां जबकि 10 अभ्यर्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए …

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्य में  विद्यार्थियों को निशुल्क एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण की पहल होगी। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी के समन्वय से प्रदेश में इसे क्रियान्वित किया जाएगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने सोमवार को राजभवन में रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक मे संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि इस संबंध में शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए हर जिले से चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 10 मास्टर ट्रेनर्स की व्यवस्था की जाएगी। राज्यपाल ने बैठक में राज्य के 33 जिलों …

Read More »

मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी भी रहे विशेष रूप से उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल मुख्य समारोह में सम्मिलित हुए, “योग स्वयं के लिए और समाज के लिए” का संकल्प दिलाया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में उपस्थित जनों को “योग स्वयं के लिए और समाज के लिए” का संकल्प दिलाया। संकल्प में उन्होंने सभी के सुखी होने, सभी के निरोग रहने और राष्ट्र और समाज के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने सामूहिक समारोह में सभी के साथ योग आसन और प्राणायाम क्रियाएं भीं की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सबके साथ योग करते हुए स्वस्थ जीवन का …

Read More »