राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालय श्रेष्ठ छात्र ही नही अपितु भावी नागरिक भी समाज को दे, जो अपने ज्ञान का उपयोग देश की समृद्धि और संपन्नता के लिए करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विशाल हृदयी बनें और संकल्प ले की वे स्वयं अपने लिए ही नहीं प्राणी मात्र के लिए भी कार्य करेंगे। उन्होंने संविधान को सर्वोच्च बताते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर विज्ञान, अभियान्त्रिकी कला, साहित्य, संस्कृति, मीडिया एवं …
Read More »banners
राजभवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस मनाया गया राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी पश्चिम बंगाल साहित्य, संगीत और कलाओं की समृद्ध धरा—राज्यपाल
राजभवन में गुरुवार को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस दौरान पश्चिम बंगाल के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के सतत विकास और समृद्धि की कामना करते हुए स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल साहित्य, संगीत और कलाओं की दृष्टि से ही संपन्न प्रदेश नहीं है बल्कि आजादी आंदोलन के क्रांतिकारियों की भी यह पुण्य धरा रही है। उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद से जुड़े रोचक किस्से भी साझा किए। उन्होने कहा कि रामकृष्ण परमहंस मानवता के …
Read More »राज्यपाल से राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजभवन में गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण एवं महिला बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से हुई मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की शुक्रवार को लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुलाकात हुई। राज्यपाल श्री मिश्र और श्रीमती पटेल की यह शिष्टाचार भेंट थी। दोनों ने इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से सिक्किम के राज्यपाल ने मुलाकात की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को ही जयपुर से चार दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे हैं। राज्यपाल का 1 जून को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।
Read More »बड़ी चौपड़ पर महाआरती में भाग लिया राज्यपाल भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता चिंरजीवी भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा में भाग लिया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित परशुराम जी की शोभायात्रा में सम्मिलित होते हुए उन्होंने बड़ी चौपड़ पर भगवान की महाआरती की। उन्होंने इस दौरान कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म के समय राम नाम रखा गया। महादेव ने जब उन्हें परशु नामक शस्त्र दिया, तो वह परशुराम हो गए। उन्होंने कहा कि न्याय के देवता परशुराम जी साहस और आत्मबल देने वाले चिरंजीवी हैं। वह शस्त्र और शास्त्र की भारतीय संस्कृति के संवाहक है। …
Read More »राज्यपाल सलाहकार मण्डल की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के आए महत्वपूर्ण सुझाव राज्यपाल ने कहा, संतुलित और सतत विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करें राज्य का सतत और दीर्घकालीन विकास बने प्राथमिकता-राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्य के संतुलित और सतत विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने सर्वांगीण विकास के अंतर्गत आदिवासी कल्याण, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, उद्योग आदि क्षेत्रों में सुनियोजित योजनाओं के जरिए दीर्घकालीन विकास को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (सीएसआर) के तहत राज्य के विकास से जुड़े प्रभावी कार्य हाथ में लेकर उनके क्रियान्वयन की भी आवश्यकता जताई। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल सलाहकार मण्डल की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल सलाहकार मंडल के अंतर्गत विषय विशेषज्ञों …
Read More »राज्यपाल की पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द से हुई मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नई दिल्ली में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द से उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न संवैधानिक और राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से मुलाकात की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को लोकसभा पहुंचे। वहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने संविधान संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Read More »राज्यपाल ने किया नवनिर्मित संसद भवन का अवलोकन राज्यपाल ने कहा भारतीय शिल्प—स्थापत्य और संवैधानिक दृष्टि से नवीन संसद भवन अद्वितीय
श्री मिश्र ने नवनिर्मित संसद भवन का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय शिल्प—स्थापत्य और संवैधानिक दृष्टि से नवीन संसद भवन अद्वितीय है। उन्होंने नवीन संसद भवन में निर्मित प्राचीन भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति से संबद्ध गैलरी, संगीत की भारतीय परम्परा से संबद्ध दीर्घा, ऐतिहासिक, पौराणिक कथानकों के आलोक में निर्मित संसद भवन की कला वीथी को अद्भुत बताया। उन्होंने देश के सर्वोच्च लोकसभा और राज्यसभा सदनों में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था के साथ संविधान से जुड़ी मौलिक दृष्टि संबंधित गैलरी का भी अवलोकन किया।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra