राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार सायं पूर्व उप राष्ट्रपति स्व.भैरोंसिंह शेखावत की 12वीं पुण्य तिथि पर विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्री मिश्र ने स्व. शेखावत की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि सादगी पूर्ण और मिलनसार व्यक्तित्व वाले भैरोंसिंह जी का गांव और गरीब से गहरा जुड़ाव रहा ।इनकी सेवा और कल्याण को ध्येय बनाकर वे आजीवन कार्य करते रहे।
Read More »banners
राज्यपाल ने वेद स्वाध्याय पीठ के पोस्टर का लोकार्पण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को यहां राजभवन में वेद स्वाध्याय पीठ के पोस्टर का लोकार्पण किया। इस मौके पर वेद स्वाध्याय पीठ के आचार्य श्री योगेश पारीक उपस्थित रहे ।
Read More »राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाते हुए कार्य करने का किया आह्वान
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को यहां राजभवन में भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री आर. वेंकटेश्वरन के नेतृत्व में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रशिक्षु अधिकारियों से देश और समाज का भला सोचते हुए सेवा में सदैव उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विदेश सेवा के अधिकारी के रूप में वे भविष्य में जहां भी कार्य करें, भारतीय संस्कृति और उसके गौरव को बढ़ाते हुए समर्पित होकर अपनी सेवाएं दें। दल में प्रशिक्षु अधिकारी श्री प्रकाश कुमार चौधरी, श्री संजीव मांडिया, श्री …
Read More »अनुसूचित क्षेत्र में वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई जाए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र में वर्षा जल संरक्षण और संचयन के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि आदिवासियों को कृषि व अन्य तरह के रोजगार से जोड़ा जा सके। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को राजभवन में अनुसूचित क्षेत्र में जनजाति विकास एवं कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की प्रगति एवं समस्याओं के संबंध में इस क्षेत्र के विधायकों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में निवास कर रहे जनजातीय लोगों की प्रगति और उनके जीवन स्तर में गुणात्मक …
Read More »जोधपुर और करौली में हुए दंगों पर चिंता जताई, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजभवन पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान जोधपुर और करौली में हुए दंगों पर दोनों ने ही चिंता जताई, कहा दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। राज्यपाल श्री मिश्र ने संवाद में घटना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के ऐसे प्रबन्ध सभी स्तरों पर सुनिश्चित किए जाएं जिससे ऐसी घटनाओं की कहीं और पुनरावृति नहीं हो। संवाद के दौरान कौशल विश्वविद्यालय में कुलपति की तैनाती और अधिनियम संशोधन, युवाओं के कौशल विकास आदि पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। …
Read More »राष्ट्र निर्माण के लिए ‘एक सबके लिए, सब एक के लिए’ के सिद्धांत पर चलें सभी समाज
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के सभी समाजों से ‘एक सबके लिए, सब एक के लिए’ के सिद्धांत पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी समाज यदि एक दूसरे का सहयोग करेंगे तो आर्थिक विषमताओं, वैमनस्यता सहित तमाम समस्याओं का समाधान अपने आप ही हो जाएगा। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को यहां बिड़ला सभागार में श्री चित्रगुप्त जयंती के उपलक्ष में कायस्थ जनरल सभा द्वारा आयोजित ‘राष्ट्र निर्माण में समाज का योगदान’ विषयक अधिवेशन में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानवता के मूल्यों में विश्वास रखते हुए …
Read More »राज्यपाल से आरपीएससी अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री संजय कुमार श्रोत्रिय ने शनिवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से सांसद श्री रवि किशन की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सांसद श्री रवि किशन ने शुक्रवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »सर्व समाज में सकारात्मक चेतना जगाने का कार्य करे ब्राह्मण समाज
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि ब्राह्मण समाज सदैव सर्व कल्याण की सोच रखते हुए समाज में सकारात्मक चेतना के लिए कार्य करता है । उन्होंने ब्राह्मण समाज से सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव से मुक्त समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महती भूमिका निभाने का आह्वान किया है। श्री मिश्र भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में शुक्रवार को यहां सप्त ऋषि मंडल द्वारा आयोजित ब्राह्मण स्नेह मिलन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राज्यपाल ने …
Read More »राज्यपाल से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने गुरुवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra