राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार प्रातः माउंट आबू स्थित आंतरिक सुरक्षा अकादमी का दौरा किया। उन्होंने अकादमी के अधिकारियों से यहां की कार्यप्रणाली के बारे में चर्चा की । राज्यपाल ने वर्तमान में यहां संचालित आंतरिक सुरक्षा से संबंधित पाठ्यक्रमों और ऑनलाइन कोर्सेज की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा की वर्तमान चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयानुरूप बनाए जाने की आवश्यकता जताई । अकादमी परिसर में राज्यपाल श्री मिश्र का केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के महानिरीक्षक और आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक श्री एम.एस. शेखावत ने स्मृति चिन्ह एवं ‘इंडिया फर्स्ट’ पुस्तक की प्रति भेंट कर स्वागत …
Read More »banners
राज्यपाल श्री मिश्र ने नक्की झील का भ्रमण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार सायं को माउंट आबू की नक्की झील पहुंचे। इस दौरान राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिजनों ने झील में बोटिंग भी की। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन की जेटी से करीब एक घंटे तक नक्की झील के सुरम्य परिवेश का आनंद लिया। राज्यपाल ने कहा कि हरियाली से लदे पहाड़ों के बीच कटोरानुमा झील की नैसर्गिक सुंदरता अद्भुत है। उन्होंने नक्की झील के सुरम्य वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए स्वच्च्छता पर विशेष ध्यान देने की आमजन से अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ नक्की के आस- पास सुनियोजित विकास …
Read More »पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते पर्यटन विकास पर रहे जोर माउंट आबू का सभी स्तरों पर हो विकास
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि माउंट आबू का सभी स्तरों पर विकास होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को माउंट आबू से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान के साथ आम जन की आवश्यकताओं के परिपेक्ष्य में माउंट आबू को विकसित किए जाने पर जोर दिया है। श्री मिश्र ने सोमवार को राजभवन में जिला प्रशासन के अधिकारियों की अनौपचारिक समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने माउंट आबू में नाली निर्माण, खुले नालों, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्थाओं और आमजन से जुड़ी अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को दुरस्त करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि माउंट …
Read More »जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू पहुंचे
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू पहुंचे। माउंट आबू पहुंचने पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए अगवानी की। राज्यपाल वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से रात्रि करीब आठ बजे आबूरोड जंक्शन पहुंचे। यहां पर विधायक सिरोही श्री संयम लोढ़ा, जिला प्रमुख श्री अर्जुन राम पुरोहित, आबू रोड पंचायत समिति प्रधान श्री लीलाराम गरासिया, अध्यक्ष नगरपालिका आबू रोड श्री मगनदान चारण, पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. रामजी, सिरोही के जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार दोपहर दो बजे जयपुर जंक्शन …
Read More »रेलवे अधिकारियों ने किया जयपुर जंक्शन पर स्वागत राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू रवाना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार दोपहर को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू रवाना हुए। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार दोपहर दो बजे जयपुर जंक्शन से वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस द्वारा आबू रोड जंक्शन रवाना हुए । जयपुर रेलवे मण्डल के एडीआरएम श्री मनोज गर्ग सहित रेलवे के अधिकारियों ने जयपुर जंक्शन पर उनका स्वागत किया । अजमेर डीआरएम श्री नवीन कुमार परसुरामका ने भी ट्रेन में राज्यपाल श्री मिश्र से शिष्टाचार भेंट की।
Read More »न्यायालय संविधान द्वारा प्रदत्त मानवीय अधिकारों के प्रहरी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि देश के न्यायालय संविधान द्वारा प्रदान किए गए मानवीय अधिकारों के प्रहरी हैं। न्यायपालिका सभी पक्षों पर गहराई से विमर्श कर, न्याय के सभी सिद्धान्तों को लागू करते हुए अपना कार्य करती है। इसीलिए न्यायपालिका में आज भी आम जन का विश्वास कायम है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को यहां होटल आईटीसी राजपूताना में ग्रासरूट मीडिया फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ‘विधि, समाज और लोक विमर्श’ विषयक कार्यक्रम में सम्बोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका ने लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर संकट पर सदा ही आगे बढ़कर अपनी …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात कर आईएएस नेहा गिरि ने पुस्तक भेंट की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन में राजस्थान स्टेट हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आरएसएचडीसी) की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्रीमती नेहा गिरि ने मुलाकात कर अपनी पुस्तक ‘अल्फाज़’ की प्रति भेंट की। आईएएस नेहा गिरि और आईएफएस नितिन प्रमोद द्वारा लिखी यह पुस्तक कविताओं और शायरी का संग्रह है। इसमें परिशिष्ट में हिंदी और उर्दू शब्दों के अर्थ भी दिए गए हैं।
Read More »आध्यात्मिक चिंतन से व्यक्ति जनकल्याण के लिए प्रवृत्त होता है
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आत्मा के बारे में अधिकतम जानने का प्रयास करना ही अध्यात्म है। व्यक्ति जब अंतर्मुखी होकर चिन्तन करता है, तो सकारात्मकता का निर्माण होता है और नकारात्मक विचार स्वयं दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन से व्यक्ति की संकल्प शक्ति बढ़ती है और वह जनकल्याण के लिए प्रवृत्त होता है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग शैक्षिक एवं शोध फाउण्डेशन की ओर से ‘प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए आध्यात्मिकता’ अभियान के शुभारम्भ अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नैतिक …
Read More »राज्यपाल ने किया “मिट्टी बचाओ” अभियान के पोस्टर का लोकार्पण
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में ईशा फाउंडेशन की श्रीमती मधु चंद्रिका, श्रीमती गिरिजा शर्मा और डॉ. एच. सी. गणेशिया ने मुलाकात कर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु द्वारा प्रारम्भ “मिट्टी बचाओ” अभियान के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अभियान के पोस्टर का भी इस दौरान लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में मिट्टी की बढ़ती दुर्दशा के बारे में जागरूकता के लिए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, सद्गुरु द्वारा ‘सेव सॉयल’ वैश्विक अभियान की पहल की गई है।
Read More »राज्यपाल को ‘मौन स्वर’ की प्रथम प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को सोमवार को राजभवन में प्रसिद्ध रंगकर्मी, कवि और जनसम्पर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक श्री ईश्वरदत्त माथुर ने अपनी सद्य प्रकाशित काव्य कृति ‘मौन स्वर’ की प्रथम प्रति भेंट की। राजस्थान विधानसभा के पूर्व मुख्य शोध एवं संदर्भ अधिकारी एवं लेखक, संपादक डॉ. कैलाश सैनी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री माथुर ने बताया कि ‘मौन स्वर’ काव्य कृति में अपनी जीवनानुभूतियों और सामाजिक रिश्तों, प्रकृति से जुड़े काव्य संवेदन मन को शब्दों में पिरोया है। उन्होंने बताया कि रंगमंच और कलाओं से निरंतर जुड़ाव के दौरान अंतर्मन में जो कुछ नवीन पाया उसे …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra